March 13, 2026

शिवपुरी में बैंड संचालकों के सामने रोजी-रोटी का संकट गहराया

शिवपुरी। लॉकडाउन के कारण बैंड बजाने वाले कारीगर और लाइटिंग करने वाले श्रमिकों के सामने रोजी-रोटी का संकट आ खड़ा हुआ है। मध्यप्रदेश शिवपुरी में ही 50 से ज्यादा बैंड संचालक और उनके साथ काम करने वाले 200 से ज्यादा कारीगर का रोजगार छीन गया है। ऐसे में बैंड बजाने वाले कई कारीगर और संचालकों ने जिला प्रशासन को एक ज्ञापन देकर उन्हें रोजगार और आर्थिक मदद दिलाने की मांग की गई है।

दरअसल लॉकडाउन के कारण ज्यादातर शादियां कैंसिल हो गई हैं। वहीं जो शादियां हो रही है उनमे भी चुनिंदा लोगों के शामिल होने की अनुमति के कारण बैंड बाजा और लाइटिंग का काम बिल्कुल बंद है। इस कारण बैंड बाजा संचालक और कारीगर परेशान हैं। उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।

आर्थिक संकट को देखते हुए शिवपुरी के बैंड बजाने वाले कई कारीगर और संचालकों ने जिला प्रशासन को एक ज्ञापन देकर उन्हें रोजगार और आर्थिक मदद दिलाने की मांग की है।

शिवपुरी के इंडियन सोसाइटी बैंड के संचालक शहीद बाबा ने बताया कि उनके यहां 40 से ज्यादा कर्मचारी बैंड बजाने का काम करते हैं लेकिन लॉक डाउन के बाद कामकाज बंद है। शादी समारोह हो नहीं रहे हैं और उनके सामने रोजी-रोटी का संकट है।

वहीं दीपक बैंड के संचालनकर्ता दीपक ने बताया कि उन्हें कोई काम नहीं मिल रहा है और बैंड बजाने का काम बंद है। घर में खाने तक के लाले पड़े हुए हैं।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri