बड़वानी। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद नर्मदा नदी का जलस्तर एक बार फिर से बढ़ने लगा है। हालात यह है कि मध्यप्रदेश के बड़वानी में नर्मदा का जल स्तर जून महीने में ही खतरे के निशान से ऊपर चला गया है।
यह पहली बार हो रहा है जब बड़वानी में जून के महीने में नर्मदा का जल स्तर खतरे के निशान से ऊपर गया हो। इसका कारण नर्मदा नदी के कछार में हुई अच्छी वर्षा और सरदार सरोवर के गेट के कारण होना बताया जा रहा है। गौरतलब है कि पिछले दिनों निसर्ग तूफान के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हुई है।
