सिंगरौली। मध्यप्रदेश में बिजली विभाग की लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। बिजली विभाग ने यहां एक घरेलू उपभोक्ता को 80 खरब रुपए का बिल भेजा है। बिल की इतनी राशी देख उपभोक्ता भी परेशान हो गया हैं। वह बिजली विभाग के अधिकारियों से न्याय दिलाने की मांग कर रहा है।
एक तरफ मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान की सरकार लॉकडाउन में लोगों के बिजली बिलों में राहत देने का दावा कर रही है। वहीं दूसरी तरफ बिजली विभाग की लापरवाही के कारण उपभोक्ता को परेशान होना पड़ रहा है। ताजा मामला मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले का हैं। जहाँ एक घरेलू उपभोक्ता को विभाग की ओर से 80 खरब रुपए का बिल भेजा है। अब उपभोक्ता विभाग से बिल में सुधार करने की मांग कर रहा है।
वहीं मामला सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग बिजली विभाग की लापरवाही के मजे ले रहे हैं। लोगों ने कहा है कि इतना बिल तो पूरे प्रदेश का नहीं हो सकता। कई लोग इसको लेकर शिवराज सरकार पर भी कई तरह के आरोप लगा रहे हैं।
