May 18, 2026

जिसने कोरोना से बचाव की फ़िल्म बनाई वही हुआ कोरोना का शिकार, निधन

इंदौर। इंदौर शहर के ख्यात रंगकर्मी और जीएसीसी कॉलेज में पोलिटिकल साइंस के प्रोफेसर डॉ संजय जैन का कोरोना से निधन हो गया है। कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद टी चोइथराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। डॉ संजय जैन के घर पर मुंबई निवासी एक रिश्तेदार आए थे, जो कोरोना से संक्रमित थे। हालांकि बाद में वह ठीक हो गए थे, लेकिन उनके सम्पर्क में आने से डॉ संजय जैन संक्रमित हो गए थे।

डॉ संजय जैन के निधन से शिक्षा जगत, कला जगत और प्रशंसकों में शोक का माहौल है। वह प्रोफेसर, कलाकार, शिक्षाविद, रंगकर्मी, शानदार वक्ता, गांधीवादी चिंतक और शिक्षा के एक मजबूत स्तम्भ थे। उन्होंने हाल ही में डॉ धर्मवीर भारती के लिखे नाटक पर लघु फिल्म ‘आवाज’ का निर्देशन-अभिनय किया था। उनकी इस फिल्म को लॉकडाउन में खूब पसंद किया गया था। दशकों से नाट्यभारती से जुड़े रहे संजय जैन देअविवि की विजेता यूथ फेस्टिवल टीम के को-ऑर्डिनेटर भी रहे हैं।

डॉ संजय जैन ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त की थी। उन्हें अंतरराष्ट्रीय राजनीति में पीएचडी करवाना खूब पसंद रहा है। उनके कई विद्यार्थियों की पीएचडी से भारतीय विदेश नीति को समझने में मदद मिलती है। मध्यप्रदेश में शिक्षा जगत में आयोजित होने वाले बौद्धिक कार्यक्रमों की प्रासंगिकता प्रो संजय जैन की उपस्थिति से ही होती थी।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri