एक्सपोज़ टुडे, उज्जैन। इंदौर की पूर्व भाजपा नेत्री श्रेष्ठा जोशी का बहुचर्चित ऑडियो कांड ठंडा नहीं पड़ रहा है। पीड़ित लखन पिता तुलाराम चौहान ने आईजी और एसपी को फिर से लिखित शिकायत कर श्रेष्ठा जोशी की गिरफ़्तारी की माँग करते हुए कहा है कि मेरी जान ख़तरे में है उसके ख़िलाफ़ एससी एसपी एक्ट में एफआईआर दर्ज होने के बावजूद पुलिस उसे गिरफ़्तार नहीं कर रही। कोर्ट से उसकी ज़मानत भी ख़ारिज हो चुकी है। मेरे उपर दबाव डाला जा रहा है, धमकाया जा रहा है। बीजेपी का कार्यकर्ता होने के बावजूद बीजेपी की सरकार मेरी कोई मदद नहीं कर रही है।
दरअसल विवाद की शुरुआत सोशल मीडिया साईट फ़ेसबुक पर कमेंट्स करने से शुरू हुई। 30 जनवरी 2020 को उज्जैन निवासी लखन पिता तुलाराम चौहान निवासी धनडा मल्लाह थाना भैरवगढ से फ़ेसबुक की पोस्ट दलितो को भोजन कराने की बात से शुरू हुआ विवाद अश्लील गालियों तक पहुँचा गया। इस मामले में श्रेष्ठा के ख़िलाफ़ उज्जैन के अनुसूचित जाति जनजाति थाने में एफआईआर भी दर्ज हुई है। श्रेष्ठा ने ज़मानत का आवेदन लगाया जो की ख़ारिज हो चुका है।
