पन्ना। मध्यप्रदेश के पन्ना में शुक्रवार को एक ट्रक और बस में जोरदार भिड़ंत हो गई है। इस हादसे में 2 लोगों की मौके पर मौत हो गई हैं जबकि 2 लोग घायल हो गए हैं। बस से भिडंत में ट्रक के परखच्चे उड़ गए हैं।
बताया जा रहा है कि बस पन्ना से सतना की ओर जा रही थी। इस दौरान देवेन्द्रनगर थाना क्षेत्र के एनएच 39 पर शरीफ ढाबे के पास उसकी ट्रक से भिंडत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी डीके सिंह सहित पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
