जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। यहां संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 300 के पास पहुँच गया है जबकि अब तक जिले में 12 लोगों की संक्रमण के कारण मौत हो गई है।
शुक्रवार दोपहर को आईसीएमआर से मिली 15 सैंपल की रिपोर्ट में एक ही परिवार के चार लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। यह मेडिकल कॉलेज के पास न्यू शास्त्री नगर के निवासी है। चार संक्रमितों में दो 33 और 31 साल के पुरुष और दो 32 व 33 साल की महिलाएं शामिल हैं। परिवार के तीन सदस्य पूर्व में कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं।
बता दे कि जबलपुर में अब तक 302 कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं, जिनमें से 225 अब तक स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। आज हुई एक व्यक्ति की मृत्यु के साथ जबलपुर में कोरोना से मृत्यु की संख्या 12 हो गई है। जबकि कोरोना के एक्टिव केस 65 हैं।
