बुरहानपुर। मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में एक खेत में भीषण आग लग गई है। आग लगने से खेत में रखा लाखों का अनाज और मवेशियों का भूसा जलकर ख़ाक हो गया है।
मामला बुरहानपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के भावसा गाँव का है। यहां एक खेत में रखा लाखों का अनाज और मवेशियों का भूसा जलकर ख़ाक हो गया है। मामले की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची।
