मकान मालिक ने पुलिस को बताया
पुलिस के अनुसार रविवार सुबह 8:30 बजे अशोका गार्डन में अंजलि बंसल (20) निवासी इंदौर ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतका और हरिसिंह 12 फ़रवरी को इंदौर से भोपाल शादी के इरादे से आये थे। हरिसिंह भोपाल में काम करता है। मकान मालिक के सूचना पर अशोका गार्डन पुलिस घटना स्थल पहुंची तो लड़की फांसी के फंदे से लटकी मिली।
सुसाइड के समय मृतका घर में अकेली थी। पुलिस ने मुताबिक मृतका और हरिसिंह धानक इंदौर से शादी करने के लिए भोपाल आये थे। यहां दोनों ने अशोका गार्डन इलाके में किराये का मकान लिया। लड़का वापस इंदौर सामान लाने के लिए गया तो पीछे लड़की ने सुसाइड कर लिया।
