March 6, 2026
Screenshot

इंदौर आ रही बस में भीषण आग, अशोक नगर से चली थी बस।

 

Xpose Today News
इंदौर आ रही कमला ट्रैवल्स की बस में अचानक आग लग गई। यह बस अशोक नगर से यात्री लेकर इंदौर रवाना हुई थी। देखते ही देखते बस पूरी तरह जल गई। घटना ईसागढ़ रोड पर बमनावर गांव के पास रात करीब 8 बजे की है।”

बस में इंदौर जाने वाले यात्री सवार थे। आग लगते ही बस में अफरा-तफरी मच गई।”मौक़े पर बस में सवार एक पुलिसकर्मी और ड्राइवर ने कांच तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला। पास ही मौजूद लोग भी मदद के लिए दौड़े। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

आग की सूचना पर पुलिस पहुंची 

आग लगने की सूचना मिलते ही ईसागढ़ और अशोकनगर पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल की एक गाड़ी ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन पानी खत्म होने के बाद भी लपटों पर काबू नहीं पाया जा सका। इसके बाद दूसरी फायर ब्रिगेड बुलाई गई।”बस स्टाफ के अनुसार बस पिछोर से चलकर ईसागढ़ और अशोकनगर के रास्ते इंदौर जा रही थी और लगभग सभी सीटें भरी हुई थीं। स्टाफ का कहना है कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है। उन्होंने बताया कि सभी यात्रियों को समय रहते बाहर निकाल लिया गया। बस के अंदर जाकर जांच भी की गई।”

पुलिसकर्मी ने बताया अगले हिस्से में लगी आग 

कदवाया थाने के हेड कॉन्सटेबल अरविंद सिंह रघुवंशी इसी बस में सवार थे। उन्होंने बताया कि वह कदवाया से डाक लेकर  अशोकनगर जा रहे थे। जैसे ही बमनाबर गांव के पास पहुंचे तो अचानक से बस के अगले हिस्से अल्टीनेटर में आग लग गई। देखा तो धुआं निकलने लगा था आग की लपटें बढ़ती जा रही थी। तत्काल ही बस में सवार सभी यात्रियों से बाहर निकलने को कहा। हालांकि गेट से एक साथ इतने यात्री बाहर नहीं निकाल सकते थे।”

10 मिनट में पूरी बस में आग लग गई।

उन्होंने बताया कि मैंने और ड्राइवर दोनों ने बस के सभी कांच तोड़ दिए और एक-एक कर सभी को बाहर निकाला। इसके बाद एक बार अंदर जाकर चेक किया कि कोई रहे तो नहीं गया। अंदर कोई भी व्यक्ति नहीं था। यात्री बाहर निकले ही थे के इतने में बस पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। लगभग 10 मिनट में पूरी बस में आग लग गई।”

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri