March 7, 2026

अपर आयुक्त सस्पेंड, मामला करोड़ों की आर्थिक अनियमितता का।कलेक्टर के पत्र पर हुई कार्रवाई।

 

एक्सपोज़ टुडे।

मध्य प्रदेश शासन नगरीय प्रशासन विभाग ने आर्थिक अनियमितता और अनुशासनहीनता के आरोप में ग्वालियर नगर निगम के  अपर आयुक्त रहे और बुरहानपुर के प्रभारी निगम आयुक्त रहे संजय मेहता को सस्पेंड कर दिया है। उन पर आर्थिक अनियमितता, भ्रष्टाचार और अनुशासनहीनता के मामले हैं। अपर आयुक्त संजय मेहता लंबे समय ग्वालियर नगर निगम में अपर आयुक्त के पद पर रहे हैं। तत्कालीन बुरहानपुर निगम आयुक्त ए के सिंह का ट्रांसफ़र भोपाल कर दिया गया और 8 अप्रेल को अपर आयुक्त ग्वालियर संजय मेहता को बुरहानपुर नगर निगम में प्रभारी निगम आयुक्त बनाया गया लेकिन 5 मई को ए के सिंह ट्रांसफ़र को लेकर कोर्ट से स्टे लेकर आ गए। फिर अपर आयुक्त संजय मेहता को नगर निगम आयुक्त पद से हटना पड़ा।

मेहता ने नगर निगम आयुक्त का प्रभार लेते ही निगम कोष से ठेकेदारों और अन्य एजेंसियों के ताबड़तोड़ भुगतान करने शुरू कर दिए। इसमें कई भुगतान उन्होंने अपने क्षेत्राधिकार से बाहर जाकर भी किए हैं। पूरे मामले की जानकारी कलेक्टर प्रवीण सिंह को मिली तो उन्होंने नगरीय प्रशासन विभाग को इसकी शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की।

यह है भ्रष्टाचार की कहानी

कलेक्टर सिंह की सिफ़ारिश पर नगरीय प्रशासन विभाग ने अपर आयुक्त संजय मेहता को सस्पेंड कर दिया। निलंबन आदेश में लिखा है अपर आयुक्त संजय मेहता 8 अप्रेल से 4 मई तक प्रभारी नगर निगम आयुक्त रहे । प्रभार के पहले ही दिन यानि 8 अप्रेल को उन्होंने स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए वाल पेंटिंग की 5 लाख की वित्तीय स्वीकृति को 17 लाख रूपए कर दिया। इसका बिल 18 लाख 50 हज़ार का लगाया गया। यह मामला लोकायुक्त तक भी गया था।

246 लाख का भुगतान और 3.74 जीएसटी

सीवरेज परियोजना के प्रथम चरण का काम कर रही एजेंसी अंकिता कंस्ट्रक्शन का विभिन्न कारणों से रोका गया 246 लाख रूपए का अंतिम भुगतान बिना अनुमति के कर दिया गया।इसके अलावा 3.74 करोड़ का जीएसटी भुगतान भी कर दिया। कॉंट्रेक्ट पर लेबर देने वाली साँई इंटर प्राइजेस को 203 लाख का भुगतान कर दिया। इसके अलावा 564 लाख का भुगतान दूसरी एजेंसियों को किया गया। अपर आयुक्त मेहता को निलंबन के दौरान संयुक्त संचालक ग्वालियर के ऑफिस में अटैच किया गया है। वे सितंबर माह में रिटायर होने वाले हैं।

 

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri