March 7, 2026

एडिशनल एसपी की टीम ने ने 60 हजार के इनामी कुख्यात डकैत को शार्ट एनकाउंटर में हथियार सहित किया गिरफ्तार।

एक्सपोज़ टुडे। 
ग्वालियर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।
ग्वालियर-चम्बल के कुख्यात 60 हजार रूपये के इनामी डकैत को ग्वालियर पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है।
एडिशनल एसपी क्राइम/पूर्व  राजेश डण्डोतिया  को सूचना मिली की 60 हजार रूपये का इनामी डकैत अपनी गैंग के साथ थाना भंवरपुरा क्षेत्र में किसी गंभीर बारदात को अंजाम देने की नियत से घूम रहा है।
इस पर एडिशनल एसपी डण्डोतिया ने
थाना प्रभारी भंवरपुरा उप निरीक्षक बलवीर मावई व पुलिस बल को हमराह लेकर डांडा खिरक से बसोड़ा के रास्ते पर पुलिस टीम द्वारा एल सेफ में तीन पुलिस पार्टियों के साथ एम्बुश लगाया गया। कुछ समय बाद पुलिस टीम को चार हथियारबंद बदमाश आते हुए दिखाई दिये। पुलिस टीम द्वारा उक्त चारों बदमाशों को आत्मसमर्पण करने के लिये ललकार गया, तो बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी, जिस पर आत्मरक्षार्थ पुलिस पार्टी द्वारा बदमाशों पर फायरिंग की गई। चारों डकैत पुलिस पार्टी की ओर फायरिंग करते हुए भागे। फायरिंग के दौरान एक बदमाश के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी, बदमाशों की ओर से हो रही फायरिंग के जवाब में पुलिस पार्टी द्वारा भी लगातार फायरिंग की गई। फायरिंग बंद होने के बाद पुलिस द्वारा की गई सर्चिंग के दौरान एक बदमाश पैर में गोली लगने से जमीन पर गिरा हुआ मिला। पुलिस टीम द्वारा बदमाश के पास पहुंचकर उसके हथियार, कारतूसों व बिल्डोरिया को अपने कब्जे में लिया। जमीन पर गिरे हुए बदमाश की पहचान करने पर वह कुख्यात 60 हजार रूपये का इनामी डकैत निकाला जो कि पुलिस फायरिंग के दौरान पैर में गोली लगने से घायल हो गया था। उक्त कुख्यात डकैत के अन्य तीन साथी पुलिस पार्टी की ओर फायर करते हुए भौगोलिक परिस्थितियों का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गये। पुलिस पार्टी द्वारा उक्त कुख्यात इनामी डकैत को अपनी अभिरक्षा में लेकर एक पुलिस पार्टी के साथ उपचार हेतु जेएएच अस्पताल के लिये रवाना किया गया। पुलिस टीम द्वारा घायल कुख्यात इनामी डकैत को जेएएच के ट्रामा सेंटर में लाकर उपचार हेतु भर्ती कराया गया। मौके पर मौजूद पुलिस की शेष दो पार्टियों को कुख्यात डकैत के फरार हुए साथियों की तलाश में जंगल में सर्चिंग कर रही हैं। पुलिस पार्टी द्वारा फरार हुए उक्त सभी डकैतों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
*एनकाउंटर में पकड़े गये कुख्यात डकैत की गिरफ्तारी पर अति. पुलिस महानिदेशक चम्बल जोन एवं अति. पुलिस महानिदेशक ग्वालियर जोन की ओर से 30-30 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया था। कुख्यात डकैत की ग्वालियर-चम्बल जोन के शिवपुरी, मुरैना व ग्वालियर पुलिस को तलाश थी। उक्त कुख्यात डकैत पर दो दर्जन से अधिक संगीन अपराध जैसे हत्या, हत्या का प्रयास, डकैती, आर्म्स एक्ट के प्रकरण ग्वालियर-चम्बल जोन के जिलों में पंजीबद्ध हैं।*
Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri