March 6, 2026

शासकीय उचित मूल्य की दुकानों के राशन की हेराफेरी करने वालों को प्रशासन का नोटिस।

एक्सपोज़ टुडे,इंदौर।
इंदौर में जिला प्रशासन द्वारा राशन माफियाओं के विरूद्ध लगातार कारवाई की जा रही है। एक बड़े मामले के अंतर्गत जांच के दौरान शासकीय उचित मूल्य दुकानों में राशन की हेरा-फेरी पाये जाने पर 12 शासकीय उचित मूल्य दुकानों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, विक्रेता तथा भरत दवे और प्रमोद दहीगुड़े से 79 लाख रूपये से अधिक की राशि वसूल किये जाने के नोटिस जारी किये जा रहे है। तय समय-सीमा में राशि नहीं जमा करने पर संबंधित आरोपियों के विरूद्ध आरआरसी जारी कर कुर्की की कार्यवाही की जायेगी।
अपर कलेक्टर श्री अभय बेड़ेकर ने बताया कि शासकीय उचित मूल्य दुकानों की जांच के उपरांत जिम्मेदार सभी संबंधितों से तत्समय प्रचलित बाजार मूल्य या इकोनामिक कास्ट से खुर्द-बुर्द की गई सामग्री की कीमत वसूल की जायेगी। उन्होंने बताया कि एक शासकीय उचित मूल्य दुकान में जितनी कुल राशि वसूल होना है उसे समान रूप से अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, विक्रेता तथा भरत दवे में विभक्त किया गया है। जनता प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भंडार के संचालकों से कुल 28 लाख 28 हजार 811 रूपये वसूल की जाना है। इसमे से अध्यक्ष श्री कमल शर्मा, उपाध्यक्ष श्री संतोष धन्नालाल, विक्रेता श्री अखिलेख शिन्दे तथा श्री भरत दवे प्रत्येक से 7 लाख 7 हजार 202 रूपये की वसूली की जायेगी। तब्बसुम महिला प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भंडार के संचालकों से कुल 4 लाख 5 हजार 947 रूपये वसूल की जाना है। इसमे से अध्यक्ष श्रीमती आशा प्रकाशचंद्र, उपाध्यक्ष श्रीमती चंद्रिका राजेश, विक्रेता श्री राहुल चौधरी तथा श्री भरत दवे प्रत्येक से 1 लाख 1 हजार 486 रूपये की वसूली की जायेगी। महारानी लक्ष्मीबाई सहकारी साख संस्था मर्यादित के संचालकों से कुल 4 लाख 46 हजार 70 रूपये वसूल की जाना है। इसमे से अध्यक्ष श्री रमेश सिंह सरदार, उपाध्यक्ष श्री ललित दयाराम, विक्रेता श्री दलबारसिंह तथा श्री भरत दवे प्रत्येक से 1 लाख 11 हजार 517 रूपये की वसूली की जायेगी। छात्र प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भंडार के संचालकों से कुल 3 लाख 39 हजार 912 रूपये वसूल की जाना है। इसमे से अध्यक्ष श्री कमलेश सुखराम, उपाध्यक्ष श्री श्याम दवे, विक्रेता श्री धितेश दवे तथा श्री भरत दवे प्रत्येक से 84 हजार 978 रूपये की वसूली की जायेगी।
इसी प्रकार सुविधा प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भंडार के संचालकों से कुल 3 लाख 60 हजार 68 रूपये वसूल की जाना है। इसमे से अध्यक्ष श्री विवेक पुरूषोत्तम, उपाध्यक्ष श्री दिलीप गौड़, विक्रेता श्री सुनील चौधरी तथा श्री भरत दवे प्रत्येक से 90 हजार 17 रूपये की वसूली की जायेगी। अभिनयश्री प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भंडार के संचालकों से कुल 7 लाख 28 हजार 622 रूपये वसूल की जाना है। इसमे से अध्यक्ष श्रीमती कांतीदेवी अनिल, उपाध्यक्ष श्रीमती विजया नरेन्द्र, विक्रेता श्री रोजश पालीवाल तथा श्री भरत दवे प्रत्येक से 1 लाख 82 हजार 155 रूपये की वसूली की जायेगी। श्री मां बिजासन प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भंडार के संचालकों से कुल 2 लाख 73 हजार 26 रूपये वसूल की जाना है। इसमे से अध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र भंवरलाल, उपाध्यक्ष श्रीमती अंजू अशोक कुमार, विक्रेता श्री अमित दवे तथा श्री भरत दवे प्रत्येक से 68 हजार 256 रूपये की वसूली की जायेगी। स्वदेश प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भंडार तथा प्रियदर्शिनी महिला प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भंडार के संचालकों से कुल 19 लाख 2 हजार 32 रूपये वसूल की जाना है। इसमे से अध्यक्ष स्व. धनपाल, उपाध्यक्ष श्रीमती शकुंतला वर्मा तथा विक्रेता श्री प्रमोद दहीगुड़े प्रत्येक से 6 लाख 34 हजार 10 रूपये की वसूली की जायेगी।
इसी प्रकार गौड़ प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भंडार के संचालकों से कुल 2 लाख 25 हजार 978 रूपये वसूल की जाना है। इसमे से अध्यक्ष श्री राकेश राठौर, उपाध्यक्ष श्री पवन दिनेश तथा विक्रेता श्री प्रमोद दहीगुड़े प्रत्येक से 75 हजार 326 रूपये की वसूली की जायेगी। राष्ट्रीय कंजूमर्स तथा जनसहकारी प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भंडार के संचालकों से कुल 3 लाख 94 हजार 13 रूपये वसूल की जाना है। इसमे से अध्यक्ष श्री यश जाधव, उपाध्यक्ष श्रीमती अनिता त्रिलोक कुमार, विक्रेता श्री रितेश महापारे तथा श्री भरत दवे प्रत्येक से 98 हजार 503 रूपये की वसूली की जायेगी।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri