Xpose Today News
आम आदमी पार्टी ने मध्य प्रदेश में संगठन में नियुक्तियों की सूची जारी कर दी है। एडवोकेट कमल गुप्ता को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त कर इंदौर ज़ोन का प्रभार सौंपा है।
आम आदमी पार्टी के मध्य प्रदेश प्रभारी जितेंद्रसिंह तोमर द्वारा आम आदमी पार्टी की 153 सदस्यीय प्रदेश इकाई की घोषणा की गई है।लंबे समय से राजनीति कर रहे अभिभाषक कमल गुप्ता को प्रदेश आम आदमी पार्टी का उपाध्यक्ष नियुक्त करते हुवे इंदौर ज़ोन का प्रभारी बनाया।

प्रदेश इकाई में इंदौर से पार्टी के वरिष्ठ नेता मुकेश उपाध्याय को संगठन में यथावत उपाध्यक्ष नियुक्त किया ।
युवराज सिंह को सचिव सतीश मालिक सचिव अरुण बापट सह सचिव,शैली राणावत उपाध्यक्ष (महिला) अनुराग यादव संगठन सचिव, संजीव वैध अध्यक्ष एजूकेशन विंग , इंद्र विक्रमसिंह अध्यक्ष ओ. बी. सी . विंग, रमेश मंगलानी अध्यक्ष इंटेलेक्चुअल विंग नियुक्त किया।कमल गुप्ता ने श्री तोमर के प्रति इंदौर को प्रदेश समिति प्रयाप्त प्रतिनिधित्व प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया।
