May 9, 2026

‘निसर्ग’ को लेकर मध्यप्रदेश में भी अलर्ट, कई जगह हो सकती है भारी बारिश

इंदौर। अरब सागर में बने चक्रवाती तूफान (निसर्ग) के कारण प्रदेश में भारी बारिश के आसार बन गए हैं। मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि बुधवार-गुरुवार को इंदौर, उज्जैन, जबलपुर और होशंगाबाद संभाग के ज्यादातर हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से हवा चलेगी।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार अरब सागर में बना “निसर्ग” तूफान उत्तर दिशा की तरफ बढ़ रहा है। बुधवार को यह तूफ़ान महाराष्ट्र के मुंबई के समीप अलीबाग तट पर टकरा सकता है। इस तूफान के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में तीन और चार जून को भारी बारिश की संभावना है। “निसर्ग” तूफान का प्रभाव तीन दिन तक पूरे राज्य में दिखाई देगा। भोपाल स्थित मौसम केंद्र के वैज्ञानिक के अनुसार “निसर्ग” तूफान बड़वानी और खरगोन जिले के रास्ते इंदौर सहित पश्चिम मध्य प्रदेश के अन्य हिस्सों में प्रवेश करेगा।

उधर मंगलवार को इंदौर, उज्जैन संभाग सहित प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हुई। मौसम में आए बदलाव के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है। इंदौर में भी दिन के तापमान में 10 डिग्री की गिरावट देखी जा गई। यहां अधिकतम तापमान गिरकर 29.8 डिग्री दर्ज किया गया है। इस दौरान उत्तर-पूर्वी हवा 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली।

वहीँ राजधानी भोपाल में भी तापमान में गिरावट देखी जा रही है। यहां बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम रहा। भोपाल में बुधवार को अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27.2 दर्ज किया गया है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri