March 7, 2026

अमिताभ बच्चन बीमार ट्विटर पर किया खुलासा।

एक्सपोज़ टुडे,मुंबई।
कुछ दिनों से बीमार चल रहे बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने कहा है कि अब उनकी तबीयत ठीक हो रही है। अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर अपने स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी । शुभकामनाओं के लिए प्रशंसकों को शुक्रिया अदा किया।

श्री बच्चन ने मंगलवार को अपने ब्लॉग पर लिखा, मेरी तबीयत के बारे में पूछने के लिए आप सभी का धन्यवाद। स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। अमिताभ ने बताया कि उन्हें खांसी है और इसके चलते रिकॉर्डिंग सत्रों के दौरान बाधा आती है।
उन्होंने आगे लिखा, खांसी मुझे रिकॉर्डिंग के दौरान बाधित करती है, लेकिन इसके लिए उपाय किए जा रहे हैं… मेरी चिंता करने और बहुत से घरेलू नुस्खों के सुझाव के लिए आप सभी को प्यार।
अमिताभ सोशल मीडिया पर सबसे सक्रिय सितारों में से एक हैं। इस माध्यम के लिए अपना प्यार जाहिर करते हुए उन्होंने लिखा, इस माध्यम के लिए मेरा प्यार और समर्पण हमेशा है।

यह लिखा था ट्विटर पर
स्वास्थ्य संबंधी किसी परेशानी के कारण उन्हें ऑपरेशन कराने की आवश्यकता है. अभी यह स्पष्ट नहीं है कि चिकित्सा प्रक्रिया पूरी हो गई है या नहीं. अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने अपने निजी ब्लॉग पर लिखा, ‘‘स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत… ऑपरेशन… लिख नहीं सकता.” अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने हाल में बताया था कि उनके परिवार के सदस्य, उनकी पत्नी जया बच्चन, बेटा अभिषेक बच्चन और बहू ऐश्वर्या राय बच्चन इस समय किन फिल्मों में काम कर रहे हैं.

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri