May 4, 2026

जंगल में प्रेमी जोड़े को निशाना बनाकर अस्मत लूटने वाला गिरोह धराया, 50 से ज़्यादा लड़कियों को बना चुका है निशाना

बैतूल। पुलिस ने प्रेमी जोड़ों से लूटपाट और लड़कियों का बलात्कार करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने गिरोह के सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से पुलिस ने देशी कट्टा, तलवार और दूसरे हथियार बरामद किया है। हैरान करने वाली बात है कि यह गिरोह 50 से 60 जोड़ो को अपना शिकार बना चुका हैं और इतनी ही लड़कियों का बलात्कार भी कर चुका है। लेकिन आज तक किसी ने शिकायत दर्ज नहीं करवाई।

यह सनसनीखेज मामला बैतूल जिले का है। 6 सितंबर को एक युवती ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई। युवती ने बताया कि 4 सितंबर को वह अपने दोस्त के साथ बोलेरो गाड़ी से रानीपुर रोड की तरफ जा रही थी। इस दौरान चिखलार के जंगल में रोड किनारे 4 अज्ञात लोग कट्टे की नोक पर उन्हें सिहारी के जंगल में ले गए। यहां आरोपियों ने उनके पर्स छीन लिए और युवती के साथ बलात्कार करने का प्रयास किया।

यह गिरोह रानीपुर रोड पर चिखलार सिहारी के जंगल में 2-2 के समूह में फ़ैल जाते थे। जब प्रेमी जोड़े एकांत में होते तो यह फोटो और वीडियो बनाकर उनके साथ लूटपाट करते और फिर युवती के साथ बलात्कार की वारदात को अंजाम देते।

कोतवाली पुलिस ने बताया कि पिछले काफी समय से प्रेमी जोड़ों के साथ लूटपाट और बलात्कार की सूचनाएं प्राप्त हो रही थी। किन्तु बदनामी के डर से पुलिस को लिखित शिकायत प्राप्त नही हो रही थी। आरोपियों के खिलाफ धारा 399, 402, भादवि एवं 25 , 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri