March 15, 2026

70 करोड़ की ड्रग्स तस्करी में क्राइम ब्रांच खंगाल रही है बैंक एकाउंट्स।

एक्सपोज़ टुडे, इंदौर।
क्राइम ब्रांच ने 70 करोड़ की ड्रग्स तस्करी के मामले में हैदराबाद के वेद प्रकाश व्यास और अन्य कारोबारी दिनेश अग्रवाल सहित कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस अब पकड़े गए आरोपी वेद प्रकाश व्यास व टेंट कारोबारी दिनेश अग्रवाल के बैंक एकाउंट्स और उनकी संपत्तियों को खंगालने में जुटी हुई है। आरोपियों की निशानदेही पर पकड़े गए ड्रग्स तस्करों का भी रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है.।

इंदौर क्राइम ब्रांच ने एक के बाद एक कई ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया था. वहीं सबसे बड़ी कार्रवाई वेद प्रकाश, टेंट कारोबारी दिनेश अग्रवाल से शुरू हुई थी. इसके बाद कड़ियाँ जुड़ती गई। मामले में पुलिस ने 70 करोड़ की ड्रग्स आरोपियों के पास से जब्त की थी. पांच आरोपियों को भी गिरफ्तार किया था. इसके बाद एक के बाद एक इनसे जुड़े हुए आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया. मामले में अभी तक 22 आरोपियों इंदौर क्राइम ब्रांच गिरफ्तार कर चुकी है.
आरोपियों के 18 बैंक एकाउंट निकले
वहीं पुलिस को जानकारी मिली कि टेंट कारोबारी दिनेश अग्रवाल और वेद प्रकाश व्यास के 18 बैंक अकाउंट हैं. इन बैंक अकाउंट में उनके परिवार के बैंक अकाउंट भी शामिल है. यह भी बात सामने आई है कि दोनों के ही बैंक अकाउंट से करोड़ों रुपए का लेनदेन हुआ है. बैंक डिटेल में भी दोनों के लाखों रुपए एक दूसरे को दिए. दोनों के बैंक अकाउंट में अभी भी लाखों रुपए जमा हैं. जिसे प्रशासन फ्रीज करने की तैयारी कर रहा है. बता दें 18 बैंक एकाउंट में से 9 बैंक एकाउंट वेद प्रकाश व्यास और उसके परिवार के हैं तो 9 बैंक एकाउंट टेंट कारोबारी दिनेश अग्रवाल और उसके परिवार हैं.
सम्पति की भी निकली जनाकारी
पकड़े गए आरोपियों की संपत्तियों के बारे में भी पुलिस को जानकारी मिली है. इसके बाद पकड़े गए आरोपियों की संपत्ति को अटैच करने को लेकर किस तरह के प्रावधान है, उसकी भी तैयारी की जा रही है. फिलहाल आने वाले समय में वेद प्रकाश व टेंट कारोबारी दिनेश अग्रवाल के परिवार की संपत्तियों को प्रशासन अटैच कर सकता है. इस मामले में काफी बारीकी से जांच पड़ताल की जा रही है.
वेद प्रकाश की ज्यादातर सम्पति हैदराबाद में है. तो वहीं देवास में उसका पुश्तेनी घर है. इसके अलावा अन्य जगहों की सम्पति की तलाश में पुलिस जुटी हुई है. वहीं टेंट कारोबारी दिनेश अग्रवाल और उसके साथ पकड़े गए बेटे और भतीजे की सम्पति इन्दौर ,मन्दसौर , नीमच ,गरोड़ में मौजूद है. इनकी अन्य सम्पतियों की भी जनाकारी निकाली जा रही है.
देश के कई हिस्सों में पहुंचाई ड्रग्स
बता दें वेद प्रकाश व टेंट कारोबारी दिनेश अग्रवाल ने देश के अलग-अलग शहरों में ड्रग्स पहुंचाई है. इन दोनों के ही ड्रग तस्कर पूरे देश के अलग-अलग शहरों में ड्रग्स तस्करी का काम कर रहे हैं. इन पांचों की निशानदेही पर ही पुलिस एक के बाद एक कई ड्रग तस्करों को गिरफ्तार करने में जुटी हुई है. अभी तक इन ड्रग्स तस्करों के माध्यम से देश के अलग-अलग शहरों की जानकारी पुलिस को मिली है. जिसमें महाराष्ट्र के मुंबई नासिक व अन्य शहर शामिल हैं तो मध्यप्रदेश के नीमच, मंदसौर इंदौर, उज्जैन , व अन्य शहर शामिल हैं. तो वहीं राजस्थान व गुजरात के भी कई शहरों में भी इन्होंने ड्रग तस्करी की है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri