March 8, 2026

भोपाल पुलिस पर हमला, थाने के पास 9 गुंडों ने घेर कर 2 पुलिसकर्मियों को चाकू मारे।

एक्सपोज़ टुडे,भोपाल।
राजधानी भोपाल में गुंडों के हौसले बुलंद हो रहे हैं गुंडों ने अब पुलिस (Police) पर हमला कर दिया हैं. दिन दहाड़े हमीदिया अस्पताल परिसर के भीड़ भरे इलाके में 9 गुंडों ने घेरकर 2 पुलिस वालों को चाकू मार दिया। इसमें से एक पुलिसकर्मी की हालत गंभीर है. पुलिस ने 4 बदमाशों को तो पकड़ लिया है लेकिन 5 अभी फरार है. एक्शन में आयी पुलिस ने उसके बाद इन गुंडों की अवैध दुकानें और गुमटियों पर बुलडोजर चलवा दिया है।
गृहमंत्री ने मामले पर तुरंत ध्यान दिया तो पुलिस एक्शन में आ गयी. इन बदमाशों की अवैध संपत्ति पर बुलडोजर चला दिया. अभी 9 दुकानों और गुमटियों को हटाया गया है.

9 गुंडों ने 2 पुलिसकर्मियों को घेरा
घटना कोहेफिजा थाने के पास की है. एडिशन एसपी रामस्नेही मिश्रा ने बताया कि हमीदिया अस्पताल परिसर में कुछ संदिग्ध लोगों के खड़े होने की सूचना मिली थी. इस पर कोहेफिजा थाने के हेड कांस्टेबल विजय यादव और विजय बहादुर  हमीदिया अस्पताल के पास पार्किंग में पहुंचे. उन्होंने वहां मौजूद अर्शलाम, ओसर शाह, हैदर अली, जेद, मुद्दसिर सहित उनके साथियों को वहां से हटने के लिए कहा. इस पर गुंडे इन पुलिसकर्मियों से भिड़ गए औऱ सबने घेरकर उन पर चाकू से हमला कर दिया. विजय की पीठ में चाकू घोंप दिया और फरार हो गए. दोनों पुलिसकर्मी बुरी तरह जख्मी हो गए उन्हें फौरन हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया.

अवैध निर्माण पर हथौड़ा
पुलिस ने सभी गुंडों पर हत्या की कोशिश, सरकारी काम में बाधा सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की है. गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस पूरे मामले में संज्ञान लिया है. उन्होंने कहा आरोपियों की गिरफ्तारी की जा रही है. उनकी अवैध संपत्तियों को चिन्हित कर उसे भी हटाया जा रहा है. बदमाशों को बख्शा नहीं जाएगा. गृहमंत्री के निर्देश के बाद भोपाल पुलिस ने आरोपियों की 9 संपत्तियों को चिन्हित किया और नगर निगम की मदद से सभी नौ जगहों पर बनी दुकानें और गुमटियां हटा दीं. पुलिस लगातार बदमाशों की अवैध संपत्ति को चिन्हित कर उन पर बुलडोजर चला रही है.
पुलिस पर तीन महीने में तीसरा हमला
कोहेफिजा पुलिस पर तीन महीने में ये दूसरी बार और भोपाल पुलिस पर यह तीसरा हमला है. इससे पहले खानूगांव में जिप्सी में राइफल लिए बैठे 6 युवकों ने पुलिस का वायरलेस सेट तोड़ कर मारपीट की थी. इससे एक सप्ताह पहले भी हनुमानगंज थाना क्षेत्र में देर रात चाय की दुकान बंद कराने को लेकर पुलिस पर महिलाओं ने भी खौलती चाय फेंकते हुए पथराव कर दिया था. इसमें तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए थे.

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri