March 6, 2026

भोपाल पुलिस ने इंदौर में मारा छापा, यूपी भागने की तैयारी कर रहे आरोपी को धरदबोचा।

Xpose Today News
इंदौर में भोपाल की थाना शाहजहाँनाबाद पुलिस टीम ने छापा मारकर छुपे हुए आरोपी को धरदबोचा। पुलिस के मुताबिक़ एक युवती ने आरोपी राज शर्मा विरूद्ध शारीरिक शोषण करने रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिस पर थाना टीलाजमालपुरा भोपाल में केस या गया था । इसके बाद से आरोपी फ़रार चल रहा था। पुलिस को आरोपी राज की लोकेशन इंदौर में मिल रही थी। लेकिन थाना टीलाजमालपुरा  पुलिस आरोपी को पकड़ नहीं पा रही थी।इस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर डायरी थाना शाहजहाँनाबाद भोपाल को दी गई। शाहजहाँनाबाद पुलिस ने आरोपी राज को इंदौर से गिरफ्तार कर लिया।
थाना शाहजहाँनाबाद पुलिस के मुताबिक़ 18 मार्च 2025 को आरोपी राज शर्मा निवासी जालौन उत्तर प्रदेश के विरूद्ध शारीरिक शोषण करने रिपोर्ट थाना टीलाजमालपुरा में दर्ज कराई थी जिस पर थाना टीलाजमालपुरा भोपाल मे अप.क्र. 121/25 धारा 69 बीएनएस का पंजीबद्ध किया गया था ।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर
मामले की अग्रिम विवेचना की कार्यवाही के लिए  डायरी थाना शाहजहाँनाबाद भोपाल को दी गई थी जिस पर थाना प्रभारी थाना शाहजहाँनाबाद भोपाल द्वारा उनि.शेषनाथ सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपी राज शर्मा निवासी जालौन उत्तर प्रदेश की संभावित स्थानो पर तलाश की जा रही थी। पुलिस को आरोपी राज की लोकेशन इंदौर में मिल रही थी। आरोपी राज शर्मा की इन्दौर मे होकर बाहर भागने की फिराक मे होने संबंध मे पुष्टिप्रद जानकारी मिलने पर उनि.शेषनाथ सिंह द्वारा अपनी टीम के साथ तत्काल इन्दौर पहुँचकर आरोपी राज शर्मा को पुलिस हिरासत मे लेकर पूछताछ की गई बाद आरोपी राज शर्मा पिता श्याम बिहारी शर्मा उम्र 22 साल निवासी ग्राम हैदलपुरा थाना माधवगढ जिला जालौन उत्तर प्रदेश की गिरफ्तारी कर भोपाल लाया गया बाद आरोपी को न्यायालय में पेश करने पर न्यायालय द्वारा आरोपी को 15 दिन की न्यायिक हिरासत मे केन्द्रीय जेल भोपाल भेजा गया है ।
थाना प्रभारी,निरीक्षक उमेश पाल सिंह चौहान, उनि. शेषनाथ सिंह, प्र.आर.1336 मोहन सिंह , आर. 2095 अनिल पावक, आर.1995 दीपक सावरकर, आर.3241 देवललन पाण्डेय की सराहनीय भूमिका रही है।
Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri