March 7, 2026

भोपाल पुलिस का ट्रेफ़िक प्लान, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा का मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में कार्यक्रम।

एक्सपोज़ टुडे। 
भोपाल पुलिस ने जारी किया ट्रेफ़िक प्लान, 01 जून 2022 को भा.ज.पा. के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा जी का मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था में आवश्यकतानुसार निम्नानुसार परिवर्तन रहेगा:-
ऽ डीबी0 माॅल तिराहे से जेल मुख्यालय रोटरी होकर कंट्रोल रूम तिराहे की ओर जाने वाला आवश्यकतानुसार सामान्य यातायात 01 जून 2022 को दोपहर 14ः00 बजे से परिवर्तित रहेगा । सामान्य जीप/कार डीबी माॅल तिराहे से मैदा मिल, जिन्सी धर्मकांटा होकर पुराने भोपाल की ओर अपने गन्तव्य की ओर जा सकेंगे। इसी तरह से पुलिस मुख्यालय तिराहे से पुराना पुलिस कंट्रोल रूम होकर गांधी पार्क तिराहा, रोशनपुरा की ओर सामान्य यातायात प्रतिबंधित रहेगा । इसी तरह पुराना मछलीघर तिराहे से गांधीपार्क तिराहे की ओर आवागमन प्रतिबंधित रहेगा ।
ऽ दिनांक-01.06.2022 को 14ः00 बजे से लोक परिवहन यान एवं आम वाहनों के लिए यातायात व्यवस्था निम्नानुसार रहेगी –
व रोशनपुरा से भारत टाॅकीज की ओर जाने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन बाणगंगा, मछलीघर, खटलापुरा, पी.एच.क्यू. तिराहा, लिली टाॅकीज होते हुये भारत टाॅकीज की ओर जा सकेंगे । टी.टी.नगर से रेल्वे स्टेशन, बस स्टैण्ड की ओर जाने वाली मिनी बसें एवं बड़ी बसें अपैक्स बैंक, लिंक रोड नंबर-1 से होते हुये बोर्ड आॅफिस चैराहा, मैंदा मिल, जिंसी धर्मकाॅटा, ऐशबाग फाटक से होकर भारत टाॅकीज होते हुये अपने गंतव्य स्थान तक जावेंगी ।
व भारत टाॅकीज से रोषनपुरा की ओर जाने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन लिली टाॅकीज पी.एच.क्यू. तिराहा, खटलापुरा, मछलीघर, बाणगंगा, होते हुये रोषनपुरा की ओर जावेंगे । बस स्टेण्ड, रेलवे स्टेषन से टी.टी.नगर, न्यूमार्केट की ओर आने वाली मिनीबसें एवं बड़ी बसें  भारत टाॅकीज से होते हुये ऐशबाग फाटक, पुल बोगदा, धर्मकाॅटा, मैदा मिल, बोर्ड आॅफिस चैराहे से होते हुये अपने गंतव्य स्थान तक जावेंगी एवं आम यातायात लिली टाॅकीज, चिकलौद रोड, जिन्सी धर्मकांटा होते हुये टी.टी.नगर की ओर जावेगा ।
व कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथि विजय द्वार से लालपरेड ग्राउण्ड में प्रवेश कर सकेंगे एवं उनके जीप/कार एवं उन्हे लेकर आने वाली बसें लाल परेड ग्राउण्ड बाहर मैदान में पार्क किये जा सकेंगे ।
व कार्यक्रम में आमंत्रित व्हीआईपी के वाहन मोतीलाल नेहरू स्टेडियम के सामने जिम्नेशियम पार्किंग में पार्क किये जा सकेंगे।
व मीडिया वाहन एवं अन्य कार्यकताओं के दो पहिया वाहन हार्स राईडिंग मैदान में पार्क किये जा सकेंगे।
व अनुमति प्राप्त सभी प्रकार के माल वाहक भारी वाहनों का प्रवेश भी उपरोक्त कार्यक्रम स्थल की ओर आने वाले मार्ग डीबी माॅल तिराहे से जेल मुख्यालय रोटरी की ओर, लिली चैराहे से पुलिस मुख्यालय की ओर, रोशनपुरा से गांधी पार्क तिराहे की ओर पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
ऽ उपरोक्त डायवर्सन व्यवस्था मोतीलाल नेहरू स्टेडियम कार्यक्रम समाप्त होने तक जारी रहेगी।
आम जनता से अनुरोध है कि यातायात में असुविधा होने पर यातायात दूरभाष नं. 0755-2677340, 2443850 पर सम्पर्क करें।
Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri