March 8, 2026

भोपाली आईएएस की सरपरस्ती में इंदौर समेत 4 शहरों में चला रही थी स्पा की आड में देह व्यापार।

एक्सपोज़ टुडे,इंदौर।
इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र में पकड़ा एटम्स स्पा के तार राजधानी भोपाल से जुड़ गए हैं। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है नीलम नाम की महिला भोपाल के सीनियर आईएएस प्रमुख सचिव से नज़दीकीयों के चलते इंदौर भोपाल समेत जबलपुर तक स्पा की आड़ में देह व्यापार करा रही है।

क्राइम ब्रांच और महिला थाना पुलिस द्वारा विजय नगर थाना क्षेत्र में एटम्स स्पा की आड़ में विदेशी व स्थानीय युवतियों से देह व्यापार कराने के भोपाल की नीलम खेमानी पुलिस की जांच में नीलम की भूमिका स्पष्ट हो चुकी है, उसे भी आरोपी बनाने की तैयारी की जा रही है।

नीलम के भोपाल में एक रिटायर्ड प्रमुख सचिव स्तर के अधिकारी और एक सीएसपी से उसके नजदीकी रिश्ते हैं। अधिकारियों के संपर्कों के चलते वह इंदौर के साथ भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर में स्पा की आड़ में देह व्यापार करवा रही है। 2007 में भोपाल के कोलार रोड स्थित रोजबैरी स्पा में छापे के बाद उसका नाम सुर्खियों में आया था। इसके बाद वह स्थानीय लोगों को आगे कर पर्दे के पीछे से धंधा चला रही है।

थाईलैण्ड की युवती भी पकड़ाई
शगुन आर्केड स्थित स्पा सेंटर  में थाईलैंड की दो युवतियों सहित 8 युवतियों और 9 पुरुषों को गिरफ्तार किया था। स्थानीय संचालक के रूप में संजय वर्मा निवासी संविद नगर को पकड़ा गया था। पूछताछ में संजय ने भोपाल की नीलम का नाम लिया था।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri