April 30, 2026

भूपेश बघेल ने किया ‘गांधी विचार पदयात्रा’ का शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गांधी ग्राम-कंडेल से ’गांधी विचार पदयात्रा’ का शुभारंभ किया। धमतरी के कंडेल से आज प्रारंभ हुई यह पदयात्रा 10 अक्टूबर को रायपुर के गांधी मैदान में सम्पन्न होगी। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में इस पदयात्रा में प्रदेश मंत्रिमंडल के सदस्य, सांसद, विधायकगणों के साथ हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए।

बघेल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और कंडेल नहर सत्याग्रह के नायक बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव की मूर्ति का अनावरण करते हुए गांधी विचार पदयात्रा का शुभारंभ किया। पदयात्रा के समापन के बाद 11 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक प्रदेश के प्रत्येक विकासखंड में गांधी विचार यात्रा का आयोजन किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने इसके पहले कंडेल में जनसहयोग से निर्मित गौठान का लोकार्पण किया और इसके बाद गौठान से नहर सत्याग्रह उद्यान तक पैदल पहुंचे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि महात्मा गांधी के सत्याग्रह में पदयात्राओं की बड़ी भूमिका थी। बापू अपनी पदयात्राओं के माध्यम से लोगों के बीच जागरूकता के साथ सौहार्द्र का संचार करते थे। राज्य सरकार बापू के रास्ते में चलने के लिए संकल्पित है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri