May 9, 2026

इंदौर-भोपाल में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, टीआई रिश्वत के 10 लाख और सोने के बिस्किट के साथ गिरफ़्तार।

Xpose Today News 
इंदौर से सीबीआई ने मध्यप्रदेश के बहुचर्चित नर्सिंग कॉलेज घोटाले के मामले में गिरफ़्तारी की है। मामला मध्यप्रदेश के बहुचर्चित नर्सिंग कॉलेज घोटाले से जुड़ा है।  हैरतअंगेज़ घटना क्रम के तहत भोपाल में सीबीआई के एक इंस्पेक्टर को सीबीआई ने ही 10 लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। खास बात यह है कि घूस लेते पकड़ाए इंस्पेक्टर राहुल राज पर मध्यप्रदेश के बहुचर्चित नर्सिंग कॉलेज घोटाले की जांच की जिम्मेदारी है।
रविवार को सीबीआई की एक टीम ने भोपाल में आरोपी इंस्पेक्टर के प्रोफेसर कॉलोनी स्थित घर पर छापा मारा और उन्हें रिश्वत लेते पकड़ा। राहुल राज के घर से तलाशी में 7 लाख 88 हजार रुपए नकद और 100-100 ग्राम के सोने के बिस्किट भी मिले हैं।

सीबीआई निरीक्षक राहुल राज को रिश्वत देने वाले भोपाल के मलय कॉलेज ऑफ नर्सिंग के चेयरमैन अनिल भास्करन, प्रिंसिपल सूना अनिल भास्करन और एक मीडिएटर सचिन जैन को भी सीबीआई ने गिरफ्तार किया है। राहुल राज सही सुइटबिलिटी रिपोर्ट देने के नाम पर रिश्वत ले रहे थे।
गिरफ्तारी के बाद चारों आरोपियों को भोपाल में सीबीआई के विशेष न्यायाधीश अरविंद कुमार शर्मा की कोर्ट में पेश किया गया। जहां कोर्ट ने सभी आरोपियों को 29 मई तक पीआर पर भेज दिया है। सीबीआई ने भ्रष्टाचार अधिनियम की धारा 7, 7A, 8, 9, 10 और 12 के तहत मामला दर्ज किया है।
सीबीआई ने रविवार को इंदौर और रतलाम में भी कार्रवाई की। जहां से 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन्हें जल्द कोर्ट में पेश किया जाएगा।
हाईकोर्ट के निर्देश पर सीबीआई का एक जांच दल नर्सिंग कॉलेज घोटाले की जांच कर रहा है। सीबीआई के जांच दल में एमपी नर्सिंग काउंसिल के अधिकारी, सीबीआई के अफसर और पटवारी शामिल हैं।
Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri