March 6, 2026

नगर निगम और ज़िला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई। नफ़ीस बेकरी के 20 हज़ार फ़ीट पर बने अवैध क्राउन हॉल के क़ब्ज़े को किया ज़मींदोज़।

एक्सपोज़ टुडे।
नगर निगम और ज़िला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई।खजराना नें  सड़क की बेशक़ीमती जमीन पर बने नफ़ीस बेकरी के 20 हज़ार फ़ीट के क़ब्ज़े को किया ज़मींदोज़। जिस ज़मीन पर नफ़ीस बेकरी संचालक ने क़ब्ज़ा कर क्राउन कम्युनिटी हॉल, बनाया  हुआ था ।यह ज़मीन  कनाडिया से खजराना मंदिर को जोडने वाली आर ई 2 लिंक रोड  है।
आयुक्त प्रतिभा पाल के निर्देश पर  जोन क्रमांक 10 के अंतर्गत कनाडिया से खजराना मंदिर को जोड़ने के लिए आर ई 2 के अंतर्गत लिंक सड़क का निर्माण किया जा रहा है उपरोक्त लिंक रोड में लगभग 20000 स्क्वायर फीट से अधिक का सड़क निर्माण हेतु आरक्षित जमीन पर अवैध निर्माण करने पर अब्दुल रहीस (मालिक नफीस बेकरी )  5/1, क्राउन कम्युनिटी हॉल, खजराना मेन रोड, इन्दौर को निगम द्वारा पूर्व में कई बार क्राउन कम्युनिटी हॉल के संबंध में बिना अनुमति / अवैध निर्माण हटाने के संबंध में सूचना किया गया था।  किन्तु भवन स्वामी द्वारा आदेश का पालन नहीं किया। उपरोक्त क्रम में आज निगम निगम आज रिमूवल विभाग द्वारा लगभग 20000 स्क्वायर फीट से अवैध निर्माण को हटाने की कार्रवाई की गई।
कार्यवाही के दौरान उपायुक्त लता अग्रवाल, अधीक्षण यंत्री अनूप गोयल भवन अधिकारी गजल खन्ना, भवन निरीक्षक अंकित बिरथरिया, रिमूवल विभाग के बबलू कल्याणे एवं बड़ी संख्या में रिमूवल अमला उपस्थित था।
Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri