March 8, 2026

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के मर्डर में बड़ा खुलासा।

एक्सपोज़ टुडे।

मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का मर्डर लॉरेंस गैंग ने ही किया। गैंगस्टर लॉरेंस के रिश्तेदार सचिन बिश्नोई ने दावा किया कि यह कत्ल उसने ही किया है। उसने कहा, ‘मैंने खुद सिद्धू मूसेवाला को गोलियां मारी।’ खुद को सचिन बिश्नोई बताने वाले शख्स ने एक टीवी चैनल से वर्चुअल ID के जरिए बातचीत में यह दावा किया।

उसने कहा कि हमने मोहाली में विक्की मिड्‌डूखेड़ा के कत्ल का बदला लिया है। पहले उसने खुद को सचिन थापन बताया। जब पत्रकार ने उससे पूछा कि वह सचिन बिश्नोई बोल रहा है तो उसने हां कहा। उसने कहा कि गैंगस्टर मेरे आदर्श और मामा हैं। हालांकि, हत्या का दावा करने वाला असली सचिन बिश्नोई ही है, इसकी जपुष्टि नहीं की जा सकती।

सचिन बिश्नोई ने कहा कि मोहाली में युवा अकाली नेता विक्की मिड्‌डूखेड़ा की हत्या हुई थी। पुलिस ने इसकी जांच की। कई गैंगस्टर्स से पूछताछ की गई। सबने कहा कि इसके पीछे सिद्धू मूसेवाला का हाथ है। हत्या करने वाले शूटर ने कहा था कि मूसेवाला ने उन्हें जगह दी और फाइनेंशियली सपोर्ट भी किया। दिल्ली पुलिस ने मूसेवाला का नाम भी लिया था। इसके बावजूद मूसेवाला के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। हम इंतजार करते रहे, लेकिन मूसेवाला पर कोई एक्शन नहीं हुआ।

सचिन ने कहा कि चंडीगढ़ में गुरलाल बरार की हत्या भी मूसेवाला ने कराई। वह कनाडा बैठे गैंगस्टर गोल्डी बरार का भाई था। इसके पीछे भी सिद्धू मूसेवाला का हाथ था। इसके बावजूद उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। सचिन ने कहा कि जो भी हमें धमकी दे रहे हैं, जो कह रहे हैं कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या का बदला लेंगे, वह बताएं कि कहां आना है? करने वाले कहते नहीं हैं। सचिन ने अगले टारगेट के बारे में पूछा गया तो सचिन ने कहा कि जल्द इसके बारे में पता चल जाएगा। सचिन ने कहा कि इन्होंने 2 दिन में मनकीरत औलख को मारने की बात कही थी, कुछ नहीं कर सके। यह जो धमकी दे रहे हैं, इनमें से ही कोई एक मरेगा।

आभार -पीएनएल लाइव जालंधर 

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri