May 10, 2026

बीजेपी विधायक के भाई सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने दिलवाई सदस्यता।

एक्सपोज़ टुडे।
मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी शुरू हो चुकी। भाजपा के कई असंतुष्ट नेता कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं।सागर की नरियावली से  विधायक प्रदीप लारिया के भाई हेमंत ने सैंकड़ों समर्थकों के साथ भोपाल में कांग्रेस का दामन थाम लिया। लारिया ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंच कर पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस की सदस्यता ले ली।
विधायक भाई के खिलाफ जारी हो चुका है वारंट 
सागर जिले की नरयावली विधानसभा से बीजेपी विधायक प्रदीप लारिया के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। यह कार्रवाई भोपाल की एमपी-एमएलए कोर्ट ने की है। जानकारों का कहना है कि लगातार कोर्ट में गैरहाजिर रहने के कारण यह वारंट जारी किया गया है। यह कार्रवाई अकेले विधायक पर ही नहीं, उनके साथ अन्य 6 लोगों पर भी की गई है।
प्रदीप लारिया सागर जिले के नरयावली सीट से भाजपा विधायक हैं। वे रिजर्व सीट से आते हैं। स्पेशल कोर्ट द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद अब बीजेपी की मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही हैं। मध्य प्रदेश में बीजेपी की सरकार के रहते पार्टी के ही दलित वर्ग से आने वाले विधायक और उनके समर्थकों के खिलाफ यह गिरफ्तारी वारंट जारी होने से राजनीतिक हलकों में चर्चा का दौर चल पड़ा है।
Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri