इंदौर। इन दिनों इंदौर में माफियाओं के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसके तहत इंदौर नगर निगम ने भू-माफिया बॉबी छाबड़ा के ठिकानों पर रिमूवल की कार्रवाई शुरू कर दी है।
नगर निगम का अमला पुराना आरटीओ रोड स्थित घुंघट गार्डन और चोइथराम रोड स्थित रिदम गार्डन पहुंचा। घुंघट गार्डन पर दो पोकलेन और दो जेसीबी की मदद से निगम ने कार्रवाई शुरू की। पुलिस और निगम का अमला भारी संख्या में मौजूद थे। कुल 4 स्थानों पर नगर निगम कार्रवाई कर रहा है।
