March 6, 2026

भोपाल के बंटी बबली ने की इंदौर में ठगी। पूना और नागपुर में भी की हैं वारदातें।

एक्सपोज़ टुडे।
इंदौर की MIG पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में भोपाल से एक महिला को पकड़ा है। उसने इंदौर के रहने वाले अपने एक दोस्त की कार को धोखाधड़ी कर किसी और को बेच दिया। पुलिस ने जब आरोपी महिला और उसके पति के बारे में जानकारी निकाली तो पता चला कि दोनों बेहद शातिर हैं और भोपाल में बंटी और बबली के नाम से फेमस है। व्यापारिक सौदों में ठगी को लेकर भी इन दोनों के खिलाफ कई व्यापारी शिकायत कर चुके हैं। दोनों पर भोपाल के जहांगीराबाद थाने में शिकायतें दर्ज हैं।

TI अजय वर्मा ने बताया कि इंदौर में निजी कंपनी में काम करने वाले सागर विश्वकर्मा की शिकायत पर उसकी दोस्त रश्मि राठौर को पकड़ा गया है। रश्मि ने 20 हजार रुपए महीना किराए की बात कर सागर की कार को भोपाल में दो लाख रुपए में बेच दिया था। पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो सामने आया कि वह पहले भोपाल के कोहेफिजा इलाके में रहती थी। उसने अनस सिद्दीकी नाम के व्यक्ति से शादी कर ली। इसके बाद दोनों मिलकर लोगों से ठगी करने लगे। अनस इस मामले में फरार है।
पुणे और नागपुर के व्यापारियों से भी लाखों ठगे
SI राम शाक्य ने आरोपी रश्मि के मोबाइल नंबर और खातों की डिटेल निकाली। जिससे पता चला कि उसने और उसके पति अनस ने पुणे और नागपुर के व्यापारियों से भी ठगी की है। नागपुर में मोहन नाम के ब्रोकर को झांसे में लेकर रश्मि ने दो व्यापारियों से आठ और छह लाख रुपए की ठगी की। इसमें पुणे की कंपनी ने अपना खाता ब्लॉक कर दिया था। लेकिन कुछ रुपए रश्मि ने अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए थे। रश्मि ने भोपाल की दो मिलों में सीधे बातचीत बताकर ठगी की थी। जिसमें जहांगीराबाद थाने में मामले की शिकायत पहुंची है।
कार बेचकर उसे भी गायब करवा देती है रश्मि
पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि रश्मि कार लेने के दौरान ही उसकी एक डुप्लीकेट चाबी बनवा लेती थी। कार का सौदा किसी से करने के बाद कार को गायब करवा देती थी। बाद में उसी कार को किसी दूसरे व्यक्ति को बेच देती थी। वो कई बार इसी तरह धोखाधड़ी कर चुकी है। मामले में MIG पुलिस ने फरियादियों को बुलाकर शिकायत करने की बात कही है।
वीडियो कॉल पर दिखाती गेहूं और शकर कारखाने
रश्मि के बारे में जानकारी लगी है कि वह काफी शातिर है। वह गेहूं और शकर की मिल में बड़ी कंपनी की एजेन्ट बनकर जाती थी, वहीं से व्यापारियों को वीडियो कॉल कर उस मिल को अपनी मिल बताती। फिर खातों में कुछ रुपए एडंवास लेने के बाद फर्जी गाड़ियों में माल पैंकिग कर फोटो भेजती थी। इसके बाद वह ठगी कर फरार हो जाती थी। पुलिस के मुताबिक इस मामले में रश्मि और उसके पति अनस के अलावा उनके कुछ अन्य साथियों के नाम भी सामने आए हैं। जिनकी गिरफ्तारी जल्द की जाएगी।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri