March 7, 2026

बस हादसा,मध्यप्रदेश का गृह विभाग कर रहा है एडिशनल चीफ सेक्रेटरी होम के नेतृत्व में मॉनिटरिंग।

एक्सपोज़ टुडे।
धार जिले के खलघाट में नर्मदा नदी पर आज हुई बस दुर्घटना पर मध्यप्रदेश शासन गृह विभाग  निगरानी रख रख रहा है।
महाराष्ट्र के 7 , राजस्थान के2  और इंदौर के 1 मृतकों के पार्थिव शरीर को अलग अलग एम्बुलेंस  में पोस्ट्मॉर्टम के बाद रवाना कर दिया गया है। राजस्थान के 2  मृतकों का पोस्ट्मॉर्टम भी हो चुका है तथा उनके पार्थिव शरीर उनके परिजनों के साथ अलग अलग ऐम्ब्युलन्स में उनके परिजन के घटनास्थल पर पहुँचने के उपरांत रवाना करा जाएगा।
12 मृतक 2 गुमशुदा
दुर्घटना ग्रस्त बस में 1  ड्राइवर.1  कंडक्टर और 12  यात्री थे।12  शव  में ड्राइवर और कंडक्टर के शव शामिल हैं।2  यात्री नहीं मिले हैं।  जिनके लिए राहत एवं बचाव  युद्ध स्तर पर चल रहा है। ट्रेन या हवाई यात्रा में जैसे नामज़द टिकट मिलता है वैसे बस यात्रा में नामज़द टिकट नहीं होने से यात्रियों के नाम नहीं पता चल रहे हैं।2  सम्भावित खोए हुए  यात्रियों के परिजनों द्वारा सम्पर्क नहीं किया गया है अभी तक। पुलिस सीसीटीवी फ़ुटेज  रास्ते में पड़ने वाले बस स्टॉप्स के खंगाल रही है की कहीं वो2  यात्री रास्ते में उतरे तो नहीं हैं। युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव  कार्य चल रहे हैं नर्मदा नदी पर घटनास्थल पर।
सीएम ने दिए निर्देश
 मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संभागायुक्त डॉ. शर्मा से घटना की पूरी जानकारी ली और निर्देश दिए की राहत कार्य में पूरी संवेदनशीलता रखी जाए। घायलों का बेहतर इलाज कराया जाए और दुर्घटना में अकाल काल कवलित हुए यात्रियों के पार्थिव देह को सम्मानपूर्वक उनके गृहनगर तक पहुँचाने की व्यवस्था की जाए। उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे से भी दूरभाष पर चर्चा की और घटना की जानकारी दी। आज दुर्घटना ग्रस्त हुई बस इंदौर से महाराष्ट्र जा रही थी। संभागायुक्त डॉ. पवन शर्मा ने अन्य अधिकारियों के साथ नाव से घटना स्थल जाकर देखा और नदी में सर्चिंग की कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने धामनोद अस्पताल में बेहतर व्यवस्था के लिए धार कलेक्टर डॉ. पंकज जैन को स्वयं उपस्थित रहने के लिए कहा।
एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के 100 जवान उतरे नदी में।
NDRF के 30  और SDERF के 70  और HG तथा पुलिस के 100 जवान 2  यात्रियों को नर्मदा और उसके किनारे ढूँढने और बचाने (search and rescue) में लगे हैं। कलेक्टर  एवं एसपी  खरगोन और कमिशनर और आईजी  देहात इंदौर घटनास्थल पर अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के राहत एवंबचाव कार्य में लगे हुए हैं।
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा, पुलिस महानिरीक्षक राकेश गुप्ता, कलेक्टर खरगोन कुमार पुरुषोत्तम एवं धार कलेक्टर डॉ. पंकज जैन ने मौके पर पहुंचकर बचाव एवं राहत कार्य की निगरानी की।
मृतकों की सूची
1.चेतन पिता राम गोपाल जांगिड़ निवासी नांगल कला गोविंदगढ़ जयपुर राजस्थान 35 वर्ष
2.जगन्नाथ पिता हेमराज जोशी उम्र 70 साल निवासी मल्हारगढ़ उदयपुर राजस्थान
3.प्रकाश पिता श्रवण चौधरी उम्र 40 साल निवासी शारदा कॉलोनी अमलनेर जलगांव महाराष्ट्र
4.नीबाजी पिता आनंदा पाटिल उम्र 60 साल निवासी पीलोदा अमलनेरगां
5. Rukamani w/o Narayan ,bagor udaipur
6.चंद्रकांत पिता एकनाथ पाटील उम्र 45     निवासी अमलनेर जलगांव (उपरोक्त 1 से 6 तक के मृतक की पहचान आधार कार्ड से की गई )
7.श्रीमती अरवा पति मुर्तजा बोरा उम्र 27 साल निवासी मूर्तिजापुर अकोला महाराष्ट्र परिजन द्वारा पहचान
8.सैफुद्दीन पिता अब्बास निवासी नूरानी नगर इंदौर परिजन द्वारा पहचान 45 वर्ष
9 कल्पना पति विकास उर्फ़ गुलाब राव उम्र 57 वम वर्ष निवासी बेtabad तहसील सुंदखेड जिला धूलियाँ महाराष्ट्र
10) विकास पिता सतीश बहरे उम्र 33 वर्ष निवासी विर्देल जिला धुले महाराष्ट्र
11) राजू पिता तुलसीराम मौर्य निवासी रावटफटा चिटोरगढ़ राजस्थान 48 वर्ष
12) अविनाश पिता संजय परदेशी निवासी पाटन सराय अमलनेर महाराष्ट्र  30 वर्ष
Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri