April 27, 2026

छत्तीसगढ़ में सीएएफ के जवान ने अपने ही साथियों को गोली मारी, दो जवानों की मौत, एक घायल

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में आपसी विवाद में सीएएफ के एक जवान ने अपने ही तीन साथियों पर गोलियां बरसा दी। गोली लगने से दो जवानों की मौत हो गई जबकि एक जवान घायल हो गया। घायल जवान को रायपुर रेफर किया गया है जबकि आरोपी जवान को पुलिस ने पकड़ लिया है।

घटना नारायणपुर जिले के अमदई घाटी सीएएफ कैंप की है। शुक्रवार रात 9वीं वाहिनी के जवानों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। कुछ देर में विवाद इतना बढ़ गया कि एक जवान ने अपने साथियों पर गोली चला दी। जिसमें दो की मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद कैंप के बाकी जवानों ने आरोपी जवान को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

एसपी मोहित गर्ग ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि ये घटना आमदई घाटी केम्प की है। जहां आपसी विवाद में बात गोली चलने तक पहुंच गई। एसपी ने बताया कि आरोपी जवान को पकड़ लिया गया है। घायल जवान को इलाज के लिए रायपुर भेजा गया है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri