एक्सपोज़ टुडे,धार।
स्मगलिंग कर खरगोन से धार बेचने के लिए पाए गए लाखों रूपए के हथियारों के साथ स्मगलर पकड़ाए। पुलिस को सूचना मिली की बड़ी संख्या में हथियार धार के मनावर और सिंधाना में लाए गए हैं। एसपी आदित्य प्रताप सिंह ने टीआई नारायण कटारा को रात में ही कार्रवाई के लिए भेजा। मनावर की राधा रमण कॉलोनी में सोहन मांगीलाल निगम हथियारों की खेप दारा सिंह गुलज़ार सिंह सिकलीगर को देने आया था। पुलिस ने पाँच बोर कटटे, रिवॉल्वर सहित दस हथियार और कारतूस बरामद किए है।
