March 12, 2026

चेन स्नैचर गैंग पकड़ाई,नक़ाबपोश बाइक सवार गिरफ़्तार।

एक्सपोज़ टुडे,होशंगाबाद।

पुलिस ने चैन स्नैचर गैंग को पकड़ा है। इनसे दो दिनों पहले हुई वारदात का खुलासा हो गया है।
सिवनी मालवा में दो दिन पहले गायत्री मंदिर के पास पुरानी शाला स्कूल के पास एक महिला के गले से नक़ाबपोश बाइक सवारों ने चेन लूट ली थी।

इस संबंध में निर्मला पति मनोहर लाल जलखरे 71 साल निवासी राही चौक सिवनी मालवा ने थाने पर लिखित शिकायत कर कहा था की अज्ञात बाइक सवार नक़ाबपोश बदमाशों ने धक्का मार कर गले की चेन लूट ली। पुलिस ने इस क्राइम नंबर 645/2021 धारा 392,394 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर लिया।

एसपी गुरूकरण सिंह ने बताया घटना स्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से और 2 टीम का गठन कर आरोपियों का पता लगाया जा रहा था।
तभी थाना शिवपुर की टीम इन्वेस्टीगेशन कर रही थी। तभी लूट में उपयोग की गई बाइक का पता लगा की हमीदपुर के शुभम उर्फ़ शिवम् पिता बने सिंह राजपूत की है पुलिस ने उसे बाइक समेत पकड़ कर ज़ीरो डाउन किया तो उसने घटना क़बूल ली है।
पुलिस उससे लूटी गई 60 हज़ार रूपए मूल्य की सोने की चैन और लूट में उपयोग की गई काले रंग की होंडा कंपनी मॉडल लिवो बाइक भी ज़ब्त कर अन्य मामलों में भी पूछताछ कर रही है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri