March 10, 2026

बाल भवन इंदौर में क्ले वर्क वर्कशॉप, बच्चों के नन्हें हाथों से बन रहे हैं सजावटी सामान।

Xpose Today News 
बाल भवन इंदौर द्वारा बच्चों में उनकी प्रतिभाओं को निखारने हेतु विभिन्न प्रकार के कैंप और वर्कशॉप आयोजित की जा रही हैं। इसी के तहत *”क्ले वर्क वर्कशॉप”* का आयोजन बाल भवन में किया गया, जिसमें मिट्टी के द्वारा विभिन्न प्रकार की सजावटी चीजों को बच्चों को बनाना सिखाया जा रहा है.. इससे बच्चों में  उनकी सृजन क्षमता को उभारने में बाल भवन द्वारा सहयोग प्रदान किया जा रहा है ।
बाल भवन के संचालक विष्णु प्रताप सिंह राठौर ने बताया कि बाल भवन इंदौर में लगातार इस प्रकार की अलग-अलग विधाओं में बच्चों को पारंगत करने हेतु शिविरों का आयोजन किया जा रहा है❗  मेहंदी कार्यशाला ,  ड्राइंग क्लास,  कंप्यूटर क्लास,  इंस्ट्रूमेंटल म्यूजिक ,  स्पोकन इंग्लिश क्लास आदि का आयोजन इसी का उदाहरण है, जो बाल भवन में लगातार आयोजित हो रहे हैं ।❗
इन सभी शिविरों के माध्यम से बच्चों को टीवी एवं मोबाइल की दुनिया से बाहर निकाल कर उनमें रचनात्मकता का विकास किया जा रहा है । बच्चों द्वारा भी उक्त आयोजित शिविरों में अत्यधिक उत्साह से भाग लिया जा रहा है ❗
Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri