March 8, 2026

फ़र्ज़ी निरीक्षण पर गवर्नमेंट नर्सिंग कॉलेज की वाइस प्रिंसिपल को कमिश्नर ने किया सस्पेंड।

एक्सपोज़ टुडे,इंदौर।
फ़र्ज़ी निरीक्षण पर शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय के उप प्राचार्य को
डिवीजनल कमिश्नर इन्दौर ने तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी किया है।

श्री कृष्णा पिल्लई, उप प्राचार्य) शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, इन्दौर में पोस्टेड हैं। धार के आदित्यराज अस्पताल एवं रिचर्स सेन्ट से संलग्न आदित्यराज कॉलेज ऑफ नर्सिग, धार का रजिस्ट्रेशन होना पाया गया। इस कॉलेज का निरीक्षण श्री कृष्णा पिल्लई, उप प्राचार्य के द्वारा किया गया ।

म०प्र० नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल, भोपाल को शिकायत मिली की यह कॉलेज अस्तित्व में ही नहीं लेकिन फिर भी संबद्धता दे दी गई। इस संबंध में शिकायत प्राप्त होने पर कलेक्टर धार द्वारा गठित जांच दल द्वारा अधित्यराज अस्पताल एवं रिसर्च सेन्टर, कुक्षी स्थल निरीक्षण कराया गया। स्थल निरीक्षण अनुसार मौके पर आदित्यराज कॉलेज ऑफ नर्सिग अस्पताल संचालित होना नहीं पाया गया। भवन में 37 पलंग पाये गये जिनका कोई उपयोग नहीं किया जा रहा था एवं उक्त भवन स्वास्थ्य संबंधी कोई उपकरण भी उपलब्ध नहीं होना पाया गया।
श्री कृष्णा पिल्लई उप प्राचार्य शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, इन्दौर द्वारा किये गये फर्जी निरीक्षण एवं अपने पदीय कर्त्तव्य के प्रति लापरवाही एवं उदासीनता बरती जाने तथा उनका उक्त कृत्य म०प्र० सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 3 विपरीत होने से उन्हें म०प्र० सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम-9 (1) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाकर उनका मुख्यालय अधिष्ठाता. एम. जी. एम. मेडिकल कालेज इन्दौर निर्धारित किया गया है। श्री पिल्लई को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते पात्रता होगी तथा उक्त आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri