May 18, 2026

बड़नगर में बढ़ रहे कोरोना के केस, संकरी गलियां और बड़े परिवार बन रहे कारण

उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले के बड़नगर में कोरोना बेकाबू होता जा रहा है। यहाँ अब तक कोरोना के 72 मामले सामने आ चुके हैं। कोरोना के मामलों की बढ़ती संख्या को देखते हुए क्षेत्रीय संयुक्त संचालक ने रतलाम मेडिकल कॉलेज को कोरोना पॉजिटिव के बढ़ते केस की जांच करने का जिम्मा सौंपा है। जिसके बाद कॉलेज के डॉक्टरों ने जांच शुरू कर दी है। डॉक्टरों का कहना है कि बड़े-बड़े परिवार व सकरी गलियां क्षेत्रों में कोरोना के मामले बढ़ने का मुख्य कारण है।

लगभग 50 हजार की आबादी वाले बड़नगर में कॉलेज के एसोसि‍एट प्रोफेसर डॉ ध्रुवेंद्र पांडेय, कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के सांख्यिकीविद डॉ लोकेंद्रसिंह कोट कर रहे हैं। डॉ ध्रुवेंद्र पांडेय ने बताया कि बड़नगर में कोरोना से तीन लोगों की मौत हो चुकी है जबकि दो मृतकों के सैंपल की रिपोर्ट आना अभी बाकी है। जिन लोगों की मौत हुई है, उनको पहले से कोई ना कोई बीमारी थी।
उन्होंने बताया कि बड़नगर में कई परिवार संयुक्त रूप से रहते है। साथ ही यहाँ गलियां भी काफी संकरी है, जिसके कारण पड़ोसी एक दूसरे के संपर्क में आसानी से आते हैं। यहीं कारण है कि यहाँ कोरोना के ज्यादा मामले सामने आए हैं।

मेडिकल कॉलेज का दल शनिवार को फिर बड़नगर जाएगा। वहां, कोविड केयर सेंटर, क्वारंटाइन सेंटर को देखा जाएगा। साथ ही कंटेनमेंट एरिया में जाकर वहां रहने वाले परिवारों से भी चर्चा की जाएगी। इसके बाद अध्ययन के आधार पर रिपोर्ट बनाकर 5 दिन में क्षेत्रीय संयुक्त संचालक उज्जैन को देंगे।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri