April 27, 2026

रायपुर एम्स से कोरोना के 6 मरीज़ ठीक होकर घर लौटे, छग में अब तक 33 में से 23 मरीज़ हुए ठीक

रायपुर। छत्तीसगढ़ में गुरुवार को कोरोना वायरस के छह मरीजों को रायपुर एम्स से डिस्चार्ज कर दिया है। उनकी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है। छत्तीसगढ़ में अब तक कोरोना के 33 मरीजों में से 23 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। अब छत्तीसगढ़ में कोरोना के सिर्फ 10 मरीज बचे हैं। सभी मरीज कोरबा जिले के कटघोरा से हैं। सभी का इलाज रायपुर एम्स में चल रहा है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वयं ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि, “AIIMS रायपुर में जिन कोरोना पॉजिटिव मरीजों का इलाज चल रहा है, उनमें से 6 मरीजों का टेस्ट लगातार दो दिन से निगेटिव आने के बाद आज उनको डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब केवल 10 कोरोना पॉजिटिव मरीजों का इलाज चल रहा है। आशा है वो भी जल्द स्वस्थ होंगे।“

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri