March 7, 2026

तीसरी मंजिल से कूदा अरबिंदो हॉस्पिटल में भर्ती कोरोना पॉजिटिव मरीज, हुआ गंभीर घायल।

एक्सपोज़ टुडे, इंदौर।
इंदौर के अरबिंदो अस्पताल में भर्ती एक कोरोना पॉजिटिव मरीज ने शनिवार शाम अस्पताल की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। मिली जानकारी के अनुसार छलांग लगाने वाले मरीज का नाम अभिषेक शर्मा है। डॉक्टरों के अनुसार जमीन पर गिरने से अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया है। फिलहाल उसका उपचार आईसीयू में किया जा रहा है। डॉक्टरों के अनुसार उसके बचने की संभावना काफी कम है।
अभिषेक के पिता शिवराज शर्मा ने बताया कि पहले अभिषेक युनिवर्सल अस्पताल मे भर्ती था। तीन दिन पहले ही उसे अरबिंदो अस्पताल में भर्ती कवाया गया था। आज उसने फोन कर मिलने बुलाया था, जब वह अस्पताल पहुंचे तो अस्पताल वालों ने बेटे से मिलने नहीं दिया। संभवत: इसी बात से अभिषेक नाराज था और उसने यह कदम उठा लिया। जानकारी के अनुसार अभिषेक दवाइयां सप्लाई करने का काम करता था और विजय नगर क्षेत्र में रहता था। 
मनोचिकित्सकों के अनुसार बीमारी के दौरान कोरोना संक्रमित मरीज मानसीक रूप से भी कमजोर हो जाता है। अकेले रहने के दौरान उसके मन में तरह-तरह के ख्याल आते हैं जिसके चलते कई बार मरीज अवसाद में चला जाता है और गलत कदम उठा लेता है।  

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri