March 7, 2026

क्राईम ब्रांच व थाना पुलिस ने 10 लाख रूपए और कार सहित किया सटोरिए को गिरफ़्तार।

एक्सपोज़ टुडे।

क्राईम ब्रांच व थाना थाटीपुर पुलिस ने आठ दुकान स्थित कबाड़ी की दुकान के पास एक व्यक्ति सफेद रंग की आई-20 कार में मोबाइल पर ऑनलाईन सट्टा खेल रहे सटोरिये को 10 लाख रूपए नगद के साथ गिरफ़्तार किया है।
एसएसपी ग्वालियर अमित सांघी को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना थाटीपुर क्षेत्र स्थित आठ दुकान, दर्पण कालोनी के पास एक व्यक्ति सफेद रंग की आई20 कार में मोबाइल पर आईपीएल क्रिकेट पर ऑनलाईन सट्टा खिला रहा है। उक्त सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही हेतु एसएसपी ग्वालियर ने एडिशनल एसपी शहर(पूर्व/अपराध) राजेश डण्डोतिया को क्राईम ब्रांच व थाना थाटीपुर पुलिस की टीम की संयुक्त टीम बनाकर आईपीएल क्रिकेट पर हार जीत का दाब लगाकर सट्टा खिलवा रहे सटोरिया पर कार्यवाही का कहा।

एडिशनल एसपी शहर(पूर्व/अपराध) राजेश डण्डोतिया के निर्देशों पर सीएसपी मुरार ऋषिकेश मीना,भापुसे एवं डीएसपी अपराध रत्नेश तोमर व विजय भदौरिया के साथ में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक दामोदर गुप्ता एवं थाना प्रभारी थाटीपुर निरी. पंकज त्यागी के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थान आठ दुकान स्थित कबाड़ी की दुकान के पास कार्यवाही के लिए भेजा गया। पुलिस टीम को कबाड़ी की दुकान के पास के पास एक व्यक्ति सफेद रंग की आई20 कार में मोबाइल पर ऑनलाईन सट्टा लेते हुए दिखा, पुलिस टीम को देखकर उसने कार लेकर भागने का प्रयास किया। जिसे पुलिस टीम द्वारा घेरकर पकड़ा लिया गया। तलाशी लेने पर उसकी जेब से 1500/- रूपये नगद व एक आईफोन-7 मोबाइल मिला। पकड़े गये सटोरिए का मोबाइल चैक करने पर उसमें 99हब की वेबसाईट खुली मिली जिसके माध्यम से वह आईपीएल क्रिकेट मैच का सट्टा खिला रहा था। पकड़े गये सटोरिए से मिले मोबाइल में लाखों का हिसाब-किताव भी मिला है। उक्त पकड़े गये सटोरिया के खिलाफ थाना थाटीपुर में अप.क्र. 298/22 धारा 4क पब्लिक गेम्बलिंग एक्ट प्रकरण पंजीबद्व किया गया।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri