March 7, 2026

क्राईम ब्रांच व थाना पुलिस ने स्मगलर को 09 लाख रूपय स्मैक सहित किया गिरफ्तार।

एक्सपोज़ टुडे।

क्राईम ब्रांच व थाना पुलिस ने स्मगलर को 09 लाख रूपय स्मैक सहित किया गिरफ्तार। ग्वालियर पुलिस नशे के विरूद्ध लगातार कार्रवाई कर रही है इसी तारतम्य में
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर को मुखबिर से सूचना मिली कि अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाला एक तस्कर थाना बहोड़ापुर क्षेत्रान्तर्गत सागरताल के पास अवैध मादक पदार्थ की बिक्री करने के लिये आने वाला हैं। मुखबिर की सूचना पर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ने एडिशनल एसपी क्राइम/ पूर्व क्षेत्र राजेश डण्डोतिया को और एडिशनल एसपी शहर (मध्य/यातायात) अभिनव चौकसे, आईपीएस से समन्वय स्थापित कर क्राईम ब्रांच तथा थाना बहोड़ापुर की संयुक्त टीम बनाकर अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले बदमाशों को पकड़ने के लिए निर्देश दिया।

इस पर डीएसपी क्राइम रत्नेश तोमर व विजय भदौरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ग्वालियर रवि भदौरिया के निर्देश पर थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरी0 दामोदर गुप्ता तथा थाना प्रभारी बहोड़ापुर निरी. अमर सिंह सिकरवार के नेतृत्व में क्राईम ब्रांच व थाना बहोड़ापुर की टीम को भेजा गया। पुलिस टीम को थाना बहोड़ापुर क्षेत्रान्तर्गत सागरताल के पास एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में खड़ा दिखाई दिया जिसने पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम द्वारा उसेे धरदबोचा। पकडे़ गये संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके पास 90 ग्राम स्मैक रखी हुई मिली। जिसकी अनुमानित कीमत 09 लाख रूपये है। पकड़े गये स्मैक तस्कर से पूछताछ में ज्ञात हुआ कि वह उ0प्र0 से स्मैक लाकर उसकी पुड़िया बनाकर बैचा करते थे। पकड़े गये आरोपी के खिलाफ थाना बहोड़ापुर में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर उससे स्मैक के संबंध मे सख्ती से पूछताछ की जा रही है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri