March 7, 2026

क्राइम ब्रांच ने दिल्ली की इंटर स्टेट ठग क्वीन को किया गिरफ़्तार। कई वारदातों का हुआ खुलासा।

एक्सपोज़ टुडे। 
भोपाल पुलिस क्राइम ब्रांच ने इंटर स्टेट ठग क्वीन मीना को गिरफ़्तार किया है। दिल्ली से ठगी का रैकेट चलाने वाली मीना को भोपाल में हुई वारदातों के संबंध में क्राइम ब्रांच सरगर्मी से तलाश रही थी। इस गैंग ने थाना टीटी नगर, कोहेफिजा, बैरागढ़ में सिलसिलेवार ठगी की वारदात को अंजाम दिया था। एडिसीपी क्राइम शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया पुलिस ने कई सीसीटीवी फ़ुटेज खंगाले और गैंग तक जा पहुँची।
आरोपियों की विशेषता है की यह भीड़ भाड वाली जगह पर वारदात को अंजाम देते हैं और बुजुर्ग महिलाओं को बनाते थे निशाना वे इन महिलाओं को बातों में उलझाकर बदले देते थे असली गहनें फिर लाखों का माल बटोर कर दिल्ली भाग जाते। इस गिरोह में महिला, बच्चे और पुरूष शामिल है।
यह अपराध का तरीक़ा – ठग गैंग बच्चे को बुजुर्ग महिला के पास पता पूछने, भूख लगने के बहाने से भेजते थे कुछ देर बाद स्वयं जाकर बुजुर्ग महिलाओं को बच्चे के पास बहुत सारे पैसे होने की बात बताकर बच्चे से पैसे लेने का कहकर बुजुर्ग महिला से उसके सोने के आभूषण उतरवाकर रुमाल में बांधकर ले  लेते थे और बातों में उलझाकर असली आभूषण को बदलकर नकली जेवर महिला को देकर फरार हो जाते है ।
एडिसीपी क्राइम की टीम ने धर दबोचा
सिलसिलेवार हुई ठगी की घटनाओं के बाद एडिसीपी क्राइम शैलेन्द्र सिंह चौहान ने थाना क्राइम ब्रांच की विशेष टीम को धरपकड़ के लिए  लगाया ।
थाना क्राइम ब्रांच की टीम ने  तीनों घटना स्थलों के आसपास के सीसीटीव्ही कैमरों को खंगाला । सीसीटीव्ही कैमरों मे आये फुटेज में ठगी करने वाले गैंग के सदस्यो की जानकारी मिल गई । एक ही गैंग के सदस्यों ने  तीनो घटनाओ को अंजाम दिया । क्राइम ब्रांच द्वारा हुलिये के आधार पर मुखिबिर तंत्र को सक्रिय किया गया ।
दिल्ली से शादी में शामिल होने गांधी नगर आए थे आरोपी
 मुखबिर से  सूचना  मिली की इस हुलिये के लोग गांधी नगर क्षेत्र में देखे गये है । जो दिल्ली से विवाह समारोह में शामिल होने गांधी नगर भोपाल आये थे । जो दिनांक 19.01.23 को दिल्ली लौट गये है । प्राप्त जानकारी के आधार पर क्राइम ब्रांच की एक टीम एवं थाना टीटी नगर से विवेचना अधिकारी को तत्काल दिल्ली रवाना किया गया । टीम लगातार तीन दिन तक दिल्ली में संदिग्धों के ठिकानों की तलाश करती रही । दिनांक 23.01.2023 को महिला मीना राठौर उर्फ मीना सोलंकी पति किशन उम्र 31 वर्ष निवासी म.न. बी 5/55 सुल्तानपुरी आउटर दिल्ली को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने  पर उसने अपने साथी सोनू खान, राज एवं सीताराम के साथ मिलकर भोपाल के न्यूमार्केट ,बैरागढ़ एवं हमीदिया अस्पताल में बुजुर्ग महिलाओ के साथ  सोने के आभूषणों की ठगी करना स्वीकार किया । जिसके बाद महिला से थाना टीटी नगर की घटना में लिये गये आभूषण जप्त किये गये एवं महिला को गिरफ्तार कर किया गया । महिला का ट्रंजिट रिमांड प्राप्त कर महिला को भोपाल के न्यायालय पेश कर पुलिस रिमांड लेकर विस्तृत पूछताछ की कार्यवाही की जा  रही है ।
घटना क्रमांक 01- थाना बैरागढ़ 
अपराध क्रमांक -25/23 धारा 420, 34 भादवि – फरियादिया गीता पसरीजा पति जोगेंद पसरीजा उम्र 50 साल नि. म. नं. 160 हनुमान व्यायाम शाला के बाजू वन ट्री हिल्स बैरागढ़ भोपाल ने थाना उपस्थित आकर जुबानी रिपोर्ट कर बताई कि दिनांक 16.01.2023 के दिन करीब 02.00 बजे मैं सामान खरीदने बर्तन मार्केट तरफ जा रही थी कि जैसे ही सुलभ काम्प्लेक्स के पास पी. एन.बी. चौराहा बैरागढ़ पहुंची तो वहां मुझे एक अज्ञात महिला व एक अज्ञात पुरुष मिले तथा उनके साथ एक 12-13 साल का लडका था उन तीनो ने मुझे बातों मे उलझा लिया एवं उसमे से एक व्यक्ति मुझे बोला कि अंटी साड़ी की दुकान कहां है तो मैंने बोला कि साडी की दुकान आगे है इसके बाद वह दोनो मुझसे बोले कि इस लडके के पास बहुत सारे रुपये है मुझे इससे यह रुपये किसी ना किसी तरह से लेना है आप अपने सोने के आभूषण हमे दे दो मै इस लडके को यह सोने के जेवरात दिखाकर उससे रुपये ले लूंगा तो मैंने मदद करने के हिसाब से उन्हे अपनी बाए हाथ मे पहनी 02 सोने की अंगूठी व एक मंगलसूत्र गले से उतारकर दे दिया फिर मैंने उनसे बोला कि मुझे जल्दी घर जाना है मुझे मेरी अंगूठी व मंगलसूत्र वापस दे दो तो उन्होने एक रुमाल में बांधकर मुझे अंगूठी व मंगलसूत्र दे दिए जिन्हे लेकर मैं अपने घर चली गई घर जाने के बाद मुझे पता चला कि लोग मुझे अंगूठी व मंगलसूत्र रुमाल मे बांधकर दे दिए है । उन्होने मेरे आभूषण धोखाधड़ी कर छल कपट कर बेईमानी से ले गये है ।
घटना क्रमांक 02- थाना कोहेफिजा 
अपराध क्रमांक -38/23 धारा 420,34 भादवि– फरियादिया निर्मला पहिलाजानी पति स्व. गोपीचंद पहिलाजानी उम्र 73 साल नि. ए 62 हाउसिंग बोर्ड कालोनी कोहेफिजा भोपाल ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट किया कि आज दिनाक 16.01.23 को दोपहर 12/30 बजे हमीदिया अस्पताल गई थी वहा से घर जा रही थी कि पार्किग की विल्डिंग के पास एक औरत व एक आम तथा उनके साथ एक 14 से 15 साल का बच्चा था बच्चे ने मेरे से बोला उज्जैन जाने के लिये हेल्प करने के लिये बोला तो मैने कहाँ की बैरागढ से ट्रेन से बैठ कर चले जाओ फिर वो आदमी बोला की साईड में चल कर बात करते है तो मै उनके साथ नई बिल्डिंग के सामने ले गया वहा हम लोग नीचे बैठ गये एक तरफ आदमी बैठ गया और एक तरफ ओरत बैठ गई थी मैने उनकी बातो मै आकर हेल्प करने के नाम पर मैने अपनी दो अगुठी, एक चैन और दो चुडिया सोने की उतार कर आदमी दे दी मेरे लिये सोने के जेवर सफेद रूमाल में बांधकर आदमी ने अपने पास रख लिये मैने बोला की मेरे जेवर वापस करो तो आदमी ने एक सफेद रूमाल दे दी जिसमे जेवर बंधे थे रूमाल को मैने अपने हैण्ड बैग मे रख लिया फिर मै मैने आटो मे आकर पहनने के लिये जेवर वाली रूमाल खोलकर देखी तो उसमें दो चुडिया व एक चैन नकली थी । मेरी दो चुडिया सोने की चैन सोने की अगुठी दो अगुठी सोने की पुरानी इस्तेमाली जिनके बिल में बाद मे पेश कर दुगी मेरे जेवरों को मै सामने आने पर पहचान लूंगी, उन तीनो लोगो का हुलिया आदमी औरत उम्र 30 से 35 के बीच दोनो गोरे थे लडका 14 से 15 साल का सावले रंग का ओरत साडी पहने थी व आदमी पेन्ट टी शर्ट पहने था छोटा लडका पेन्ट शर्ट पहने था उक्त तीनो ने मेरे से हेल्प करने के नाम पर सोने के जेवर धोखाधडी कर ले लिये है तथा मुझे नकली जेवर दे दिये है ।
3. घटना क्रमांक 03- थाना टीटी नगर
अप.क्र 34/23 धारा 420,34 भादवि– फरियादिया ईश्वरी देवनानी पति स्व. राम एस देवनानी उम्र 80 वर्ष नि.म.न. 6/6 अंजली काम्पलेक्स तुलसी नगर सेकेण्ड स्टाप भोपाल मो.न.9589028174 ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट किया कि मै उपरोक्त लिखाये पते पर रहती हूं तथा गृहणी हूं। आज दिनांक 17.01.2023 के दोपहर 03.30 बजे की बात है मे शांपिंग के लिये न्यू मार्केट गयी थी न्यू मार्केट में हनुमान मन्दिर के सामने मुझे एक 12,13 साल का लड़का मिला वह मुझसे बोला मुझे रूपयो की गड्डी पडी हुई मिली है मुझे पुलिस से डर लग रहा है मुझे यह रूपये नहीं चाहिए मुझे उज्जैन जाना है आप मुझे केवल 20 हजार रूपये दे दो और इन रूपयो की के बदले आपके पास जो ज्वैलरी हो वह दे दो। इसी दौरान वहां एक महिला व एक पुरुष जिनकी उम्र करीबन 30,35 वर्ष होगी भी थे जो मुझसे कहने लगे इस लडके के पास तो करीबन पाँच छः लाख रूपये की गड़ी है लडका कुछ जानता नही है तो हम तीनो मिलकर से रूपयो की गड़ी ले लेते है और इसे अपनी ज्वेलरी दे देते हैं फिर वह छोटा लड़का, महिला व पुरुष तीनो मुझे अपनी बातो मे लेकर न्यू मार्केट से अण्डर पास होते हुये है फिर स्टेण्ड मालवीय नगर ले गये जहां उस महिला व पुरुष ने छोटे लडके से पैसों का पैकेट ले लिया और औटोर्स में डाल दिया और वह महिला पुरुष मुझसे कहने लगे कि आप अपनी ज्वैलरी दे दो तो मै उनकी बातो मेरे पर्स गयी और मैने अपनी सोने की दो अंगूठी, चूडी व एक चैन मय एक पेन्डिल उस महिला पुरुष को दे दी जो उन्होंने एक रूमाल में बांधकर रख ली। इसी बीच वह महिला पुरुष कहने लगे कि हम पुलिस के लफडे नहीं पडना चाहते आप अपनी ज्वैलरी अपने पास रख लो ऐसा कहकर उसने रूमाल की पोटली मेरे बैग में डाल दी वह रूमाल की पोटली मुझे मेरी ज्वैलरी की पोटली लगी थी। वह महिला पुरुष ऐसा कहने लगे कि आप बस छोटे लडके को 20 हजार रुपये दे देना। मुझे वाशरूम जाना था तो मैने कहा कि मै थोडी देर मे आती। हू थोडी देर बाद काफी हाऊस से मैं वाशरूम होकर वापस लौटी तो वह छोटा लडका व दोनों महिला पुरुष गायब हो गये। यह घटना दिन करीबन 03.30 से 04.30 के बीच की होगी। मैंने अपने घर जाकर बैग में रखी रूपयों की गड्डी चैक की जिसमें केवल ऊपर की तरफ पाँच सौ का नोट था शेष कागज एवं पुट्ठे थे साथ ही रूमाल की पोटली में मेरी ज्वैलरी न होकर उस महिला की नकली ज्वैलरी थी। उस छोटे लडके व उन दोनों महिला पुरुष ने मिलकर सुनियोजित तरीके से धोखाधडी पूर्वक मेरी ज्वैलरी प्राप्त कर ली और फरार हो गये।
​​
गिरफ्तार आरोपीया की जानकारी एवं आपराधिक रिकार्ड
मीना राठौर उर्फ मीना सोलंकी पति किशन उम्र 31 वर्ष निवासी म.न. बी 5/55 सुल्तानपुरी आउटर दिल्ली
क्र.
अप.क्र.
धारा
थाना
1
25/23
420, 34 भादवि
बैरागढ़
2
38/23
420, 34 भादवि
कोहेफिजा
3
34/23
420, 34 भादवि
टीटी नगर
Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri