March 10, 2026

क्राइम ब्रांच ने लॉटरी के नाम पर लड़कियों के ज़रिए हजारों लोगों से करोड़ों की ठगी करने वाले दो डायरेक्टरों को किया गिरफ्तार।

एक्सपोज़ टुडे।

क्राइम ब्रांच ने लॉटरी के नाम पर हजारों लोगों से करोड़ों की ठगी करने वाले दो डायरेक्टरों को किया गिरफ्तार।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वलियर को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना क्राईम ब्रांच के अपराध क्रमांक 168/19 में फरार, लकी ड्रॉ मे फर्स्ट प्राईज में कार जीतने का झांसा देकर ठगी करने वाले बदमाशों को दिल्ली में देखा सूचना पर से एसएसपी ग्वालियर द्वारा अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (पूर्व/अपराध) राजेश डण्डौतिया को क्राईम ब्रांच की टीम का बनाकर मुखबिर सूचना की तस्दीक कर उक्त बदमाशों की गिरफ्तारी हेतु दिल्ली रवाना करने के निर्देश दिये।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशो डीएसपी क्राइम रत्नेश तोमर व नागेन्द्र सिंह सिकरवार के साथ थाना प्रभारी क्राइम ब्रांच के नेतृत्व में क्राईम ब्रांच की टीम बनाकर दिल्ली रवाना किया गया। क्राईम टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर 30 मार्च को अशोका एन्क्लेव पार्ट 2, फरीदाबाद(हरियाणा) स्थित ऑफिस पर दबिश दी गई। क्राईम टीम को दबिश के दौरान उक्त स्थान पर एक कॉल सेंटर संचालित होता मिला। पुलिस टीम द्वारा वहां काम करने वाले लड़के-लड़कियों से बात करने पर पता लगा की कॉल सेंटर दो व्यक्तियों द्वारा संचलित किया जाता है। क्राईम टीम द्वारा दोनों संचालकों को पकड़कर उनसे प्रकरण के संबंध मे पूछताछ करने पर उनके द्वारा ठगी करना स्वीकार किया गया। पकड़े गये दोनों व्यक्तियों ने पूछताछ में बताया कि हम लोग फर्जी लकी ड्रॉ निकाल कर लोगों से ठगी करते थे। क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा उनके ऑफिस की तलाशी लेने पर वहां से मिले लेपटॉप, फोन, सिमकार्ड, नोट बुक, इंटरनेट डोगल आदि को विधिवत जप्त किया गया। उक्त दोनों व्यक्ति वर्ष 2018 से यह ठगी का धंधा कर रहे थे। इनके द्वारा कॉल सेंटर पर काम करने वाली लड़कियों के जरिये लॉटरी में टीवी, फ्रिज, एसी, कार आदि निकलने के नाम पर लोगों को कॉल करवाया जाता था तथा उनसे ईनाम घर भिजवाने के नाम पर रूपये ट्रांसफर करवाये जाते थे। क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा की गई पूछताछ एक ओर ठगी के प्रकरण का भी खुलासा हुआ है साथ ही पकड़े गये व्यक्तियों के ऑफिस से मिले दस्तावेजों की जांच पर से यह भी ज्ञात हुआ कि इनके द्वारा देशभर में हजारों लोेगों से लॉटरी लगने के नाम पर करोड़ों की ठगी की गई है। उक्त दोनो आरोपियों द्वारा डायरेक्ट सेविंग एजेंट बनकर लोन देने की आड़ में फर्जी कॉल सेंटर संचालित किया जा रहा था। इस कॉल सेंटर में 01 दर्जन से अधिक कर्मचारियों को उक्त कार्य हेतु लगाया गया था। उक्त आरोपियो द्वारा आम लोगों से की गई ठगी के रूपयों से दिल्ली मे 10 कमरों का आलीशान कॉल सेंटर बनाया गया था। क्राईम टीम द्वारा उक्त दोनों व्यक्तियों को थाना क्राईम ब्रांच के अपराध क्रमांक 168/2019 धारा 420 भादवि के प्रकरण में गिरफ्तार किया जाकर उनसे उनके साथियों तथा जिन खातों में वह रूपये ट्रांसफर करवाते उनके संबंध में पूछताछ की जा रही है। आरोपीगणों द्वारा ठगी करने के लिये फर्जी सिम, फर्जी बैैंक खातों का प्रयोग किया जाता था।


2019 मे महिला की शिकायत पर से थाना क्राइम ब्रांच में अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 168/2019 धारा 420 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया था। आरोपीगणों द्वारा एक फर्जी शॉपिंग वेबसाईट बनाई गई थी। जिस पर शॉपिंग करने वाले व्यक्तियों का लकी ड्रॉ मे उपहार निकलने के नाम पर लोगों से कई तरह के शुल्क के रूप में राशि लेकर ठगी करते थे बाद में फोन उठाना बंद कर देते थे। आरोपिगणों द्वारा मोटी रकम की ठगी की जाती थी। फरियादिया के साथ आरोपीगणों द्वारा 04 लाख 50 हजार रूपये की ठगी की गई थी।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri