Xpose Today News
इंदौर पुलिस क्राइम ब्रांच ने दुबई से संचालित ऑनलाइन गेमिंग सट्टा चलाने वाली गैंग लोकल एजेंट और सट्टा लगा रहे लोगों को पकड़ा। क्राइम ब्रांच की टीम ने जूनी इंदौर क्षेत्र में पलसीकर कॉलोनी स्थित मकान में ऑनलाइन गेमिंग के सट्टे के अड्डे पर रेड की। मौक़े पर कुछ व्यक्ति लैपटॉप एवं मोबाईल के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे थे, आरोपीयो से पूछताछ करते बताया कि दुबई के व्यक्ति से मिलकर वेबसाईट के माध्यम से संचालित ऑनलाइन गेमिंग सट्टा में इंटरनेट से ग्राहकों को आईडी/पासवर्ड बनाकर ऑनलाइन सट्टा खिलवाना स्वीकार किया, जिसमें ग्राहकों की जितने की संभावना न के बराबार होकर, सारा फायदा गेम संचालक एवं एजेंट्स को होता है, आरोपीगण से पूछताछ में ज्ञात हुआ कि देश के कई शहरों में इस तरह का नेटवर्क फैला है जहां इस तरह के ऑनलाइन ठगी के सेंटर चल रहे हैं ।
पुलिस टीम द्वारा पकड़ा जिन्होंने पूछताछ पर अपना नाम *(1). सुनील राजानी निवासी इंदौर, (2). प्रवीण राजानी निवासी इंदौर , (3). विक्की जैन निवासी रतलाम, (4). भूपेंद्र चौरसिया निवासी इंदौर* होना बताया।
*आरोपियों के कब्जे से 07 मोबाइल, 01 लैपटॉप, 02 कम्प्यूटर, 01 टेलीफोन, WiFi राउटर, कैलकुलेटर, नगदी एवं ऑनलाइन सट्टे के हिसाब किताब का लेखा जोखा जप्त करके आरोपियों के विरुद्ध थाना अपराध शाखा जिला इंदौर में अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही एवं आरोपियों से अपराध से जुड़े अन्य आरोपियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।*
