March 9, 2026

क्राईम ब्रांच ने मिलावटी डीजल-पेट्रोल बनाने के कारोबार का किया पर्दाफाश।

एक्सपोज़ टुडे 
ग्वालियर क्राईम ब्रांच ने मिलावटी डीजल-पेट्रोल बनाने के कारोबार का किया पर्दाफाश। एडिशनल एसपी शहर(पूर्व/अपराध) राजेश डण्डोतिया को सूचना मिली की
घाटीगांव अनुभाग के थाना घाटीगांव व मोहना में कुछ लोगों द्वारा मिलावटी डीजल-पेट्रोल बनाने का करोबार किया जा रहा है। सूचना पर  एडिशनल एसपी शहर(पूर्व/अपराध) राजेश डण्डोतिया ने  क्राईम ब्रांच की टीम बनाकर
क्राईम ब्रांच की दो टीमों को मुखबिर की बताई सूचना पर भेजा गया। पुलिस टीम ने मोहना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम दौरार के पास न्यू यूपी उत्तराखण्ड ढ़ाबा शिवहरे आरटीसी की तलाशी लेने पर *07 ड्रम पेट्रोल से भरे हुए मिले जिसमें लगभग 1500 लीटर पेट्रोल एवं आधा ड्रम डीजल जो कि लगभग 150 लीटर मिला*, जिसे जप्त किया गया। क्राईम ब्रांच की दूसरी टीम ने थाना  घाटीगांव क्षेत्रान्तर्गत वर्मा होटल रेहट में तलाशी लेने पर *08 ड्रम में लगभग 510 लीटर डीजल एवं 02 केन में 28 लीटर पेट्रोल व 15 लीटर केरोसिन* मिला जिसे जप्त किया गया। उक्त कारोबार में संलिप्त दोनों स्थानों के मालिक सहित दो अन्य को हिरासत में लिया जाकर अवैध कारोबार के संबंध पूछताछ की गई जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि वह ढ़ाबे पर रूकने वाले ट्रक व टेंकरों से सस्ती दर पर पेट्रोल-डीजल खरीदकर उसमें मिलावट कर उसकी मात्रा को बढ़ाते थे। उसके बाद मिलावटी पेट्रोल-डीजल को किसानों को बाजार दाम से 10-15 रूपये कम कीमत पर बैच देते थे। थाना घाटीगांव व मोहना पुलिस द्वारा पृथक-पृथक प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिये गये हैं।
Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri