March 6, 2026

क्राइम ब्रांच ने नर्सिंग स्टॉफ की भर्ती परीक्षा का पेपर लीक करने वाली इंटर स्टेट गैंग का किया पर्दाफ़ाश। पेपर हुआ निरस्त।

एक्सपोज़ टुडे।
ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने मध्य प्रदेश में हो रही नेशनल हेल्थ मिशन के तहत संविदा आधारित नर्सिंग स्टॉफ की भर्ती परीक्षा का पेपर लीक करने वाली इंटर स्टेट गैंग का पर्दाफ़ाश किया है। यह परीक्षा प्रातः 10 से 12 और दोपहर 3 से 5 दो पालियों में होनी थी। क्राइम ब्रांच को इनपुट मिला की परीक्षा का पेपर लीक कर सॉल्व कराने वाला अन्तर्राज्यीय गिरोह ग्वालियर में सक्रिय है।
क्राइम ब्रांच ने सूचना के आधार पर थाना डबरा क्षेत्र के टेकनपुर स्थित एक होटल में दबिस दी तो पेपर लीक कराने वाले गिरोह के सदस्य उक्त परीक्षा का पेपर लिए हुए मिले। क्राईम ब्रांच टीम द्वारा नेशनल हेल्थ मिशन के तहत संविदा आधारित नर्सिंग स्टॉफ की परीक्षा के पेपर लीक कराने वाले गिरोह के 08 सदस्यों को हिरासत में ले लिया गया, पकड़े गये गिरोह के सदस्यों से पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि पकड़े गये गिरोह के सदस्यों में 02 व्यक्ति हरियाणा, 02 उत्तर प्रदेश, 01 बिहार तथा 03 ग्वालियर के हैं। पकड़े गये गिरोह से की गई प्रारम्भिक पूछताछ में ज्ञात हुआ कि उनके तार प्रदेश के बड़े जिलों भोपाल, इन्दौर, जबलपुर, सागर, रतलाम, रीवा आदि से जुड़े हुए हैं। पकड़े गये गिरोह के सदस्यों से और अधिक पूछताछ करने पर उन्होने बताया कि उक्त गिरोह का मुख्य सरगना इलाहाबाद(उ.प्र) का रहने वाला है तथा उसी के द्वारा उक्त परीक्षा आयोजित कराने वाली कंपनी के जरिए पेपर आउट कराया गया है। ग्वालियर में मुख्य सरगना द्वारा अपने गिरोह के सदस्यों को परीक्षा में सम्मलित हो रहे परीक्षार्थियों के परिजनों से संपर्क स्थापित कर पेपर सॉल्ब कराने हेतु लगाया गया था जिसके एवज में उक्त गिरोह द्वारा परीक्षार्थियों के परिजनों से लाखों रूपयों का सौदा किया गया था। क्राईम ब्रांच टीम को मौके से एक लेपटॉप, दो प्रिंटर मशीन, पेपर, सॉल्ब पेपर, परीक्षार्थियों की मार्कशीट तथा अन्य सामग्री मिली जिसे विधिवत जप्त किया गया। क्राईम ब्रांच ग्वालियर की टीम द्वारा अन्य जिलों की पुलिस से समन्वय स्थापित कर गिरोह के मुख्य सरगना सहित अन्य सदस्यों की तलाश हेतु दबिश दी जा रही हैं।
ग्वालियर पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही के उपरान्त नेशनल हेल्थ मिशन म.प्र. ने आज आयोजित संविदा आधारित नर्सिंग स्टॉफ भर्ती परीक्षा को निरस्त कर दिया गया है।
Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri