March 6, 2026

क्राईम ब्रांच ने मुंबई की ठग गैंग को पकड़ा, टूर पैकेज व कंपनी मेंबरशिप के नाम पर कर रहे थे ठगी।

एक्सपोज़ टुडे। 
ग्वालियर क्राईम ब्रांच ने टूर पैकेज व कंपनी मेंबरशिप के नाम पर ठगी करने वाली गैंग को पकड़ा।
पड़ाव चौराहे स्थित होटल शेल्टर में *‘‘रोमिंग क्रेविंग प्रायवेट लिमिटेड’’* नामक टूर एण्ड ट्रेवल्स कंपनी के पदाधिकारियों  2 जनवरी को एक सेमीनार आयोजित किया था। जिसमें कंपनी के पदाधिकारियों ने  तीन साल  की मेंबरशिप लेने के लिये 60 हजार रूपये की राशि का ली गई। कंपनी के पदाधिकारियों ने मेंबरशिप में जिम फिटनेस पैकेज एवं टूर पैकेज देने का  वादा किया था। पीड़ित ने कुछ दिनों के बाद जब कंपनी के नंबरों पर टूर पेकैज बुक कराने के लिये कॉल किया तो कंपनी के पदाधिकारियों के सभी नंबर बंद आये साथ ही कंपनी को मेल करने पर भी कोई जबाव नहीं मिला।
इसके बाद पीड़ित ने क्राइम ब्रांच को शिकायत की। एडिशनल एसपी राजेश डण्डौतिया ने बताया
थाना क्राईम ब्रांच में आठ आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 12/23 धारा 420 भादवि का प्रकरण दर्ज किया।
क्राईम ब्रांच की एक टीम को मुंम्बई स्थित कंपनी के पते पर भेजा गया तो ज्ञात हुआ वहां इस कंपनी का कोई ऑफिस मौजूद नही है। प्रकरण की विवेचना के दौरान यह भी ज्ञात हुआ कि इन आरोपियों ने  अन्य जिलों के लोगों को टूर पैकेज व मेंबरशिप देने के नाम ठगा। तीन अन्य पीड़ितों ने भी इस कंपनी के द्वारा ठगी किये जाने की शिकायत क्राईम ब्रांच थाने में की।
धोखाधड़ी के प्रकरण में फरार तीन आरोपियों को आईपीएस कॉलेज के पास, शिवपुरी लिंक रोड़ पर देखा गया है। सूचना पर एडिशनल एसपी शहर-पूर्व/अपराध राजेश डण्डौतिया* ने क्राईम ब्रांच की टीम बनाकर टीम को आईपीएस कॉलेज के पास, शिवपुरी लिंक रोड़ पर भेजा गया। पुलिस टीम को उक्त स्थान पर ग्रे रंग की स्विफ्ट कार खड़ी दिखाई दी जिसमें दो पुरूष और एक महिला सवार थे।  कार के करीब जाने पर कार में सवार लोगों ने कार सहित भागने का प्रयास किया पुलिस टीम ने घेराबंदी कर कार में सवार तीनों लोगों को पकड़ लिया। पकड़े गये लोगों से पूछताछ करने पर दोनों पुरूषों व महिला ने खुद को मुंबई (महाराष्ट्र) का निवासी होना बताया। पकड़े गये लोगों से प्रकरणों के संबंध में पूछताछ करने पर उन्होने अपने पांच अन्य साथियों के साथ मिलकर टूर एण्ड ट्रेवल्स कंपनी के नाम पर ठगी करना स्वीकारा। आरोपियों की तलाशी लेने पर उनके पास से 01 लाख रूपये नगद, 02 पीओएस मशीन, 02 कंपनी के पेमेंट रिसीव कट्टे, 03 कंपनी के स्टेंडी बैनर, 190 स्केच कार्ड, 70 मेंबरशिप एप्लीकेशन फार्म, 13 कंपनी के गेस्ट रजिस्टेªशन फार्म, एक कंपनी स्टाम्प सील, 03 मोबाइल फोन व अन्य दस्तावेज* बरामद किये गये, जिन्हे विधिवत् जप्त किया गया। उक्त आरोपियों को पुलिस टीम द्वारा थाना क्राईम ब्रांच के धारा 420 भादवि के प्रकरण में गिरफ्तार किया जाकर आरोपियों से उसके फरार साथियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri