March 7, 2026

क्राईम ब्रांच ने शादी समारोह में चोरी करने वाले सांसी चोर गैंग का शातिर बदमाश पकड़ा। दिल्ली और अहमदाबाद में भी कर चुके हैं वारदात।

एक्सपोज़ टुडे।

इंदौर क्राईम ब्रांच ने शादी समारोह में चोरी करने वाले सांसी चोर गैंग का शातिर बदमाश पकड़ा। क्राइम ब्रांच टीम को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की सांसी गैंग का एक चोर शहर में घूम रहा है। जिसपर क्राइम ब्रांच व थाना कनाडिया संयुक्त कार्यवाही कर आरोपी को पकड़ा व नाम/पता पूछते आरोपी ने करण सिसोदिया पिता मुकेश सांसी निवासी ग्राम कड़िया सांसी थाना बोडा क्षेत्र जिला राजगढ़(म. प्र.) बताया गया।

आरोपी कारण से विस्तृत पूछताछ करते आरोपी ने बताया कि वह और उसकी सांसी गैंग द्वारा शादी समारोह में लोगो के बीच घुल मिलकर चोरी की घटना को अंजाम देते है। इसी तरह आरोपी ने दिनांक 13/02/2022 को थाना चंदन नगर के दस्तूर गार्डन में चल रहे शादी समारोह में स्टेज पर वधू के पास रखे 2 लाख रुपए नगदी चुराना कबुल किया जिसपर थाना चंदन नगर में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 379 का अपराध पंजीबद्ध है।

इसी तरह थाना कनाडिया क्षेत्र के बायपास रोड स्थित होटल प्राइड के बैंक्विट हाल में चल रही शादी समारोह में फरियादी का पर्स जिसमे 2 लाख नगद,विवाह में आए परिजनों के पैसों के लिफाफे एवं सोने के आभूषण चोरी करना भी कबूल किया जिसपर थाना कनाडिया में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 380 का अपराध पंजीबद्ध है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri