March 7, 2026

क्राइम ब्रांच ने किया ब्लाइंड मर्डर का खुलासा। प्रेमी ने दो दोस्तों के साथ मिलकर प्रेमिका का मर्डर कर ज़मीन में दफ़ना दिया।

एक्सपोज़ टुडे। 
इंदौर पुलिस क्राइम ब्रांच ने ब्लाइंड मर्डर का खुलासा किया है। क़रीब एक साल पहले युवती का मर्डर करने के बाद उसे आरोपी ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर नाले के पास गाड़ दिया था। इस मामले में मृतक महिला के परिजनों ने थाना हीरानगर में वर्ष 2021 गुमशुदगी दर्ज करवाई थी।
इस मामले का खुलासा घटना के क़रीब एक साल बाद 2022 में कुलकर्णी भट्टे के  नाले का चौड़ीकरण का काम चल रहा था  तभी एक  कंकाल निकला था, जिस पर थाना परदेशीपुरा मर्ग कायमी कर जांच शुरू की।
पुलिस की जाँच में सामने आया की विशाल उर्फ अक्कू प्रजापत निवासी कुलकर्णी का भट्टा  का एक अर्चना नाम की महिला से प्रेम संबंध था। महिला  के परिजनों ने थाना हीरानगर में  2021 में उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। पुलिस ने विशाल से पूछताछ शुरू की तो उसने अपने दो अन्य साथियों सत्यनारायण उर्फ सत्यम  सोलंकी निवासी  क्षिप्रा जिला इंदौर .शिवनंदन उर्फ जॉन  राठौर निवासी एम आर 10 के नाम का खुलासा किया।  जब इन सभी को पकड़ा तो ब्लाइंड मर्डर का खुलासा हो गया।
आरोपियों के विरुद्ध जुआ एक्ट, आबकारी अधिनियम, डकैती की योजना, आर्म्स एक्ट, लड़ाई झगड़े , मारपीट, जान से मारने की धमकी जैसे थाना सेंट्रल कोतवाली, परदेशीपुरा, हीरानगर आदि थानों में आरोपी विशाल एवं आरोपी सत्यम के विरुद्ध के आधा दर्जन अपराध एवं आरोपी शिवनंदन के विरुद्ध एक अपराध पहले से पंजीबद्ध हैं।
Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri