March 10, 2026

क्राईम ब्रांच ने किया पेट्राल पंप पर हुयी 05 लाख रूपयों की लूट का पर्दाफाश।

एक्सपोज़ टुडे।
इंदौर पुलिस क्राइम ब्रांच ने किया पेट्राल पंप पर हुयी 05 लाख रूपयों की लूट का पर्दाफाश। आरोपियों ने 28 फ़रवरी को छोटी ग्वालटोली क्षेत्र के आनन्द पेट्रोल पम्प के पास प्रॉपर्टी ब्रोकर के साथ लूट को अंजाम दिया था। क्राइम ब्रांच ने लूट का पर्दाफ़ाश कर आरोपियों को गिरफ़्तार कर लूट किए गए रूपए बरामद कर लिए हैं।
एडिशनल डीसीपी क्राइम राजेश डंडोतिया ने बताया
  सुनिल पिता पूनमचन्द शर्मा उम्र 50 साल निवासी 201 ब्रजनयनी कालोनी लिम्बोदी थाना तेजाजीनगर इन्दौर ने थाना छोटी ग्वालटोली इन्दौर पर आकर रिपोर्ट उसके सेठ दीपक पिता धीरज सिंह के साथ प्रापर्टी ब्रोकर का काम करता हैं  28 फ़रवरी को शाम को सेठ ने 05 लाख रूपये महेन्द्र को नवलखा चौराहा इन्दौर पर देने के लिये दिये थे। जिसके बाद उसने  रूपये अपनी एक्टिवा गाङी की डिग्गी में काले रंग के बैग के अन्दर रख दिये और आनन्द पेट्रोल पम्प पर पेट्रोल डलवा रहा था, तभी दो बदमाश एक मोटरसायकल काला – लाल रंग की  पट्टे वाली बाइक से पीछे से आये और डिग्गी में से बैग लूटकर उसे धक्का देकर नीचे गिराकर लूट करके भाग गये।
क्राइम ब्रांच और थाना छोटी ग्वालटोली इन्दौर की एक टीम गठित की गयी और घटना स्थल आनन्द पेट्रोल पम्प के पास के सीसीटीवी विडियो फुटेज में चेक किए जिसमें दोनों आरोपी दिखायी घटना के रूट के सभी सीसीटीवी फुटेज देखने पर दो  व्यक्ति एक मोटरसायकल से सुनिल शर्मा का पीछा करते हुए दिखायी दिये ।इसके बाद फिर  आनन्द पेट्रोल पम्प के पास के सीसीटीवी विडियो फुटेज में घटना करते हुए दोनों आरोपी दिखायी दिये। दोनों को क्राइम ब्रांच ने पकड़ा।
 *(1). धीरज उर्फ चिंटू पिता चंद्रप्रकाश बागवान उम्र 24 साल नि कबीरपुर हाट पिपलिया जिला देवास (2). अमीन पिता जाकिर शेख उम्र 23 साल नि शेरवानी चौक हाट पिपलिया देवास, (3). अजय पिता मुरलीधर चौहान उम्र 24 वर्ष नि ग्राम खजुरिया हाट पिपलिया देवास* को पकडा।
 ऐसे क़बूली लूट 
आरोपी धीरज उर्फ चिन्टू फरियादी सुनील शर्मा के मालिक दीपक भामी को जानता हैं वह हाट पिपलिया का ही रहने वाला हैं और दीपक के पास लेनदेन का काफी पैसा रहता हैं । उसके बाद धीरज ने अपने मित्र अमीन एवं अजय के साथ मिलकर दीपक को लूटने की  योजना बना 28फ़रवरी को योजनाबद्ध तरीके से लूट को अंजाम दिया जिसमे आरोपी धीरज द्वारा दीपक भामी की कार में वैठकर अन्य दो आरोपियों अमीन एवं अजय को  बाराबर सुनील शर्मा की लोकेशन देता रहा एवं पैसा की जानकारी देता रहा सही मौका पाकर आरोपियान अमीन एवं अजय जो अमीन की मोटर  सायकल बजाज पल्सर बिना नम्बर की पर थे और सुनील शर्मा से आनंद पेट्रोल पम्प छोटी ग्वाल टोली पर पेट्रोल भरवाते समय रुपये से भरा बैंग लूट लिया और रुपये आपस में बाट लिये ।*
Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri