March 7, 2026

क्राइम ब्रांच का अफ़सर हवालात में बंद। असली पुलिस ने पकड़ा नक़ली अफ़सर।

एक्सपोज़ टुडे।

नकली क्राईम ब्रांच का अधिकारी असली क्रॉईम ब्रांच की गिरफ्त में आया। पुलिस अधिकारी की ड्रेस व पी.कैप का फोटो व क्राइम ब्रांच का नाम लिखकर अपनी वॉट्सएप प्रोफाईल लगाकर अपनी पहचान छुपाने वाले आरोपी को, क्राइम ब्रांच व थाना लसूडिया की संयुक्त टीम ने किया गिरफ़्तार किया है। आरोपी ने स्वयं के चारपहिया वाहन पर भी लगाया था पुलिस का मोनो व हूटर।
क्राईम ब्रांच की टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि लसूडिया क्षेत्र में एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस का अधिकारी बनकर अपने स्कॉर्पियो वाहन में पुलिस का मोनो व हूटर लगाकर घूम रहा है । मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच टीम व थाना लसूडिया द्वारा घेराबंदी कर आरोपी *1.नवनीत सिंह सोलंकी पिता सुरेंद्र प्रताप सिंह निवासी 69 ,वैभव लक्ष्मी नगर साई कृपा कॉलोनी लसूडिया इंदौर* को पकडा। *आरोपी के स्कॉर्पियो वाहन की तलाशी लेते उसमे पुलिस का हूटर व पुलिस का मोनो लगा मिला, साथ ही आरोपी के पास मिले मोबाइल को चेक करते व्हाट्सएप प्रोफाइल में पुलिस अधिकारी की पी.कैप व ड्रेस का फोटो का गलत उपयोग कर स्वयं की पहचान छुपाकर जानबूझकर छलपूर्वक क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर प्रतिरुपण किया है।* आरोपी नवनीत के विरुद्ध थाना लसूडिया में अपराध क्रमांक 328/22 धारा 419 भादवि का अपराध पंजीबद्ध किया है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri